स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

चर्चा में क्यों आईं अनुष्का शर्मा की बहन रूहानी शर्मा? विराट कोहली की साली को देख भूल जाएंगे एक्ट्रेस, PHOTOS वायरल

चर्चा में क्यों आईं अनुष्का शर्मा की बहन रूहानी शर्मा? विराट कोहली की साली को देख भूल जाएंगे एक्ट्रेस, PHOTOS वायरलएक्ट्रेस अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की सेंसेशनल एक्ट्रेस रही हैं. विराट कोहली की पहचान में तो कोई शब्द लिखने की जरूरत नहीं है. अब इनकी एक और करीबी सुर्खियों का हिस्सा बन चुकी है. ये करीबी है रुहानी शर्मा, जिनका अनुष्का शर्मा से करीबी नाता है. रुहानी शर्मा के फोटोज और वीडियोज तेजी से वायरल हो रहे हैं. जिसमें उनकी खूबसूरती और दिलकश अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है. इसके बाद से सभी लोग जानना चाहते हैं कि रुहानी शर्मा कौन है और क्या उनका बॉलीवुड या बॉलीवुड की किसी हस्ती से कोई नाता है. आपको बताते हैं रुहानी शर्मा का अनुष्का शर्मा और विराट कोहली से क्या नाता है.  कौन है रुहानी शर्मा?रुहानी शर्मा भी अनुष्का शर्मा की तरह हिंदी मूवीज में काम कर चुकी हैं. वो आगरा नाम की मूवी से डेब्यू कर चुकी हैं. आपको बता दें कि रुहानी शर्मा का अनुष्का शर्मा से गहरा नाता है. वो अनुष्का शर्मा की चचेरी बहन हैं और इस नाते विराट कोहली की साली लगती हैं. रुहानी शर्मा ने जिस मूवी से डेब्यू किया था, उस मूवी में वो मोहित अग्रवाल, प्रियंका बोस, विभा छिब्बर, आंचल गोस्वामी और सोनल झा ने एक साथ काम किया. फिल्म का प्रीमियर 24 मई 2023 को हुआ था. फिल्म सबसे पहले 2023 कान फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई थी.View this post on InstagramA post shared by Ruhani Sharma (@ruhanisharma94)रुहानी शर्मा का जन्म हिमाचल प्रदेश में हुआ लेकिन उनकी पढ़ाई का ज्यादातर हिस्सा पंजाब में पूरा हुआ. उन्होंने चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. रुहानी शर्मा तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में काफी एक्टिव हैं. इसके अलावा वो पंजाबी एल्बम्स में भी दिखाई दे चुकी हैं. ठेका बाय एमी बैस, क्लासरूम और कुड़ी तू पटाका जैसे एल्बम में उन्हें खूब पसंद किया गया.क्यों सुर्खियों में हैं रुहानी शर्मा?रुहानी शर्मा के कुछ फिल्मी फुटेज ऑनलाइन लीक हो गए. इन सीन्स में उनका सिजलिंग लुक तो दिखाई दिया ही वो इंटिमेट होती भी नजर आईं. ये सीन वायरल होने के बाद से ही रुहानी शर्मा सुर्खियों में बनी हुई हैं और लोगों के निशाने पर भी आ गई हैं.ये भी पढ़ें: अनुष्का शर्मा की गोद में अकाय कोहली का लेटेस्ट वीडियो वायरल, विराट कोहली का रिएक्शन देख लोगों की छूटी हंसी

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की सेंसेशनल एक्ट्रेस रही हैं. विराट कोहली की पहचान में तो कोई शब्द लिखने की जरूरत नहीं है. अब इनकी एक और करीबी सुर्खियों का हिस्सा बन चुकी है.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button