Bigg Boss 18 के प्रीमियर से दो दिन पहले मेकर्स ने दो कंफर्म कंटेस्टेंट का किया ऐलान, प्रोमो देख फैंस बोले- हम टीवी से चिपके रहेंगे
Bigg Boss 18 के प्रीमियर से दो दिन पहले मेकर्स ने दो कंफर्म कंटेस्टेंट का किया ऐलान, प्रोमो देख फैंस बोले- हम टीवी से चिपके रहेंगेBigg Boss 18 Contestant Promo: बिग बॉस 18 कब शुरू होने वाला है? बिग बॉस 18 में कौन आएगा? बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट कौन कौन होंगे? ये सवाल रियलिटी शो बिग बॉस के प्रेमियों के दिल में प्रीमियर के ऐलान के बाद से शुरू हो गए हैं. अभी तक केवल एक्ट्रेस निया शर्मा का नाम कंफर्म किया जा रहा था. लेकिन मेकर्स ने उनके बजाय दो ऐसे कंटेस्टेंट का नाम नए प्रोमो में ऐलान कर दिया है, जिसे देखकर फैंस का कहना है कि अब वह टीवी से चिपके रहेंगे. 6 अक्टूबर रात 9 बजे से शुरू होने जा रहे बिग बॉस 18 के मेकर्स ने कुछ घंटे पहले दो नए प्रोमो शेयर किए हैं, जिसमें, दो कंटेस्टेंट का खुलासा होता दिख रहा है. यह और कोई नहीं बल्कि ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्टर शहजादा धामी और 90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस शिल्पा शिरोड़कर हैं. View this post on InstagramA post shared by ColorsTV (@colorstv)शहजादा धामी के प्रोमो में वह कहते हैं, मैं पंजाब से हूं. मैंने 4 शोज किए हैं. मुझे नहीं पता क्या हुआ एक दिन. मेरे प्रोड्यूसर ने मुझे पूरी यूनिट के सामने इंसल्ट किया. बेइज्जत कर रहे थे, मुझे जलील कर वहां से निकाल दिया. मेरे मुकद्दर से ज्यादा मेरी औकात नहीं कि ले लूं और मेरे मुकद्दर का किसी में औकात नहीं कि मुझसे छीन ले. हालांकि प्रोमो में चेहरा नहीं दिखाया गया है. लेकिन साफ पता चल रहा है कि वह ये रिश्ता क्या कहलाता है के एक्स एक्टर हैं.
