स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

क्या आप भी कराती हैं जल्दी-जल्दी फेशियल, तो जान लीजिए इससे होने वाले नुकसान

क्या आप भी कराती हैं जल्दी-जल्दी फेशियल, तो जान लीजिए इससे होने वाले नुकसानFacial side effects : फेशियल स्किन पर टाइटनेस (skin tightening) और ग्लो लाने के लिए कराया जाने वाला एक ब्यूटी ट्रीटमेंट है. इसलिए महिलाएं और लड़कियां हर महीने कराती हैं. इससे चेहरे पर जमी गंदगी आसानी से निकल आती है जिससे चेहरे पर निखार आता है. आपको बता दें फेशियल आइडियली 1 महीने पर कराना चाहिए, इससे पहले कराने पर आपकी स्किन को नुकसान हो सकता है. ऐसे में इस आर्टिकल में जानेंगे आखिर जल्दी-जल्दी फेशियल कराने से क्या साइडइफेक्ट्स हो सकते हैं, ताकि आप एहतियात बरतें और चेहरे की खूबसूरती फीकी न पड़े…ब्लड शुगर नॉर्मल होने पर दवा बंद करना सही है या गलत, एक्सपर्ट से जानिए इस सवाल का जवाबफेशियल कराने के नुकसान – Facial side effectsफेशियल के दौरान स्किन पर अलग-अलग प्रोडक्ट्स अप्लाई किए जाते हैं. जिससे चेहरे पर एलर्जी (alergie) हो सकती है. वहीं, जो लोग पहली बार यह ट्रीटमेंट ले रही हैं, उन्हें स्ट्रॉन्ग केमिकल वाली क्रीम के इस्तेमाल से बचना चाहिए. यह अप्लाई करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करिए. नहीं तो फिर आपकी त्वचा की स्थिति खराब हो सकती है. बार-बार फेशियल कराने से ओपन पार्स में गंदगी जमा होने लगती है और एक्ने ब्रेकआउट (acne breakout) की परेशानी बढ़ सकती है. वहीं, यह कराने से स्किन का नैचुरल मॉइश्चराइज कम होने लगता है और फेश पर ड्राइनेस आ जाती है. इसके अलावा आपकी स्किन बहुत सेंसिटिव है तो फिर मसाज हल्के हाथों से ही कराएं क्योंकि इससे आपकी स्किन रेड हो सकती है और यह स्किन इंफेक्शन (skin infection) का भी खतरा बढ़ा सकती है. फेशियल कराने के फायदे – Facial benefitsआप अगर फेशियल महीने डेढ़ महीने पर कराती हैं, तो फिर आपकी स्किन पर टाइटनेस और चमक दोनों ही बरकरार रहेगी. इससे चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा. इससे डेड स्किन सेल्स बाहर आ जाते हैं, जिससे आपकी त्वचा जीवंत हो जाती है. अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

Beauty tips : इस आर्टिकल में जानेंगे आखिर जल्दी-जल्दी फेशियल कराने से क्या साइडइफेक्ट्स हो सकते हैं ताकि आपके चेहरे की खूबसूरती बरकरार रहे…
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button