स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

जोधा अकबर के ‘बादशाह अकबर’ का वीडियो वायरल, 10 साल बाद देख पहचान नहीं पाए फैंस, बोले- जोधा तो…

जोधा अकबर के ‘बादशाह अकबर’ का वीडियो वायरल, 10 साल बाद देख पहचान नहीं पाए फैंस, बोले- जोधा तो…

छोटे पर्दे पर कई ऐसे हिस्टोरिकल शोज आए हैं, जिन्होंने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और हमें हमारी हिस्ट्री से अवगत ही किया. उन्हीं में से एक शोज है साल 2013 में ज़ी टीवी में आया जोधा अकबर जिसमें अकबर का किरदार मशहूर एक्टर रजत टोकस ने निभाया था. न सिर्फ जोधा अकबर रजत टोकस कई माइथॉलजी और हिस्टोरिकल शो में नजर आ चुके हैं और बेहतरीन एक्टिंग कर दर्शकों का मनोरंजन किया हैं, लेकिन इतने सालों बाद अब रजत टोकस कैसे दिखते हैं आइए हम आपको दिखाते हैं उनकी रीसेंट तस्वीर, जिसमें उन्हें देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे कि यह बॉडीबिल्डर मस्कुलर मैन कौन हैं?इतना बदल गए पृथ्वीराज चौहान के एक्टर रजत टोकसइंस्टाग्राम पर hindiamazingsfacts नाम से बने पेज पर टीवी एक्ट्रेस रजत टोकस की कुछ तस्वीरों का कोलाज शेयर किया गया हैं. इसमें उनकी एक रीसेंट तस्वीर दिख रही हैं, जिसमें वह अपने बाइसेप्स और एब्स फ्लॉन्ट करते हुए शर्टलेस दिख रहे हैं. इसके अलावा साइड में उनकी इच्छाधारी नाग, अकबर और पृथ्वीराज चौहान के रूप में तीन तस्वीरें शेयर की गई हैं, जिसमें उनका लुक एकदम ही डिफरेंट लग रहा हैं. सोशल मीडिया पर रजत टोकस की ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसे लाखों लोग लाइक कर चुके हैं.View this post on InstagramA post shared by Hindi & English Amazing Facts (@hindiamazingsfacts)रजत टोकस का टेलीविजन करियररजत टोकस ने धरती का वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान में 2006 से 2009 तक काम किया, जो एक ऐतिहासिक धारावाहिक था, जिसमें रजत ने वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान के किरदार से खूब पॉपुलैरिटी हासिल की. इसमें उन्होंने साहसी राजा के रूप में सराहनीय प्रदर्शन किया, इसके बाद वो 2013 से लेकर 2015 तक ऐतिहासिक सीरियल जोधा अकबर में मुगल सम्राट अकबर की भूमिका में नजर आए. इस शो में अकबर और उनकी राजपूत पत्नी जोधा बाई की प्रेम को दिखाया गया था, इसके अलावा 2018 से 2019 तक रजत टोकस टीवी सीरियल नागिन-3 में विक्रम के किरदार में नजर आए थे, उन्होंने इस शो में निगेटिव रोल किया था और इच्छाधारी नाग बने थे. रजत टोकस ने अपने टीवी करियर में कई डिफरेंट किरदार निभाएं और लगभग हर तरीके के रोल कर खूब पॉपुलैरिटी हासिल की. फिलहाल रजत किसी टीवी सीरियल में काम नहीं करते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और अपनी लेटेस्ट तस्वीरें आए दिन शेयर करते रहते हैं. 

छोटे पर्दे पर कई ऐसे हिस्टोरिकल शोज आए हैं, जिन्होंने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और हमें हमारी हिस्ट्री से अवगत ही किया. उन्हीं में से एक शोज है साल 2013 में ज़ी टीवी में आया जोधा अकबर जिसमें अकबर का किरदार मशहूर एक्टर रजत टोकस ने निभाया था.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button