Quick Feed

Haryana J&K Results LIVE : हरियाणा और जम्मू-कश्मीर कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर, जानें शुरुआती रुझानों में कौन कहां आगे है

Haryana J&K Results LIVE : हरियाणा और जम्मू-कश्मीर कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर, जानें शुरुआती रुझानों में कौन कहां आगे है

हरियाणा जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर वोटों की गणना शुरू हो गई है. अभी तक आए शुरुआती रुझानों में हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर दिख रही है. कांग्रेस ने जहां हरियाणा में बढ़त बनाई है वहीं जम्मू-कश्मीर में बीजेपी कांग्रेस से आगे चल रही है. आपको बता दें कि घाटी में 10 साल बाद चुनाव हुए हैं. इस चुनाव में कुल 63.45 फीसदी वोट डाले गए थे.इस बार के चुनाव में सीधा मुकाबला बीजेपी और एनसी-कांग्रेस के बीत बताई जा रही है.वहीं, पीडीपी और अवामी इत्तेहाद पार्टी जैसे दल इस बार किंगमेकर की भूमिका निभा सकते हैं. अगर बात बीते दिनों आए एग्जिट पोल त्रिशंकु विधानसभा की तरफ इशारा करते हैं, जिसमें कोई भी पार्टी एक दूसरे पर पूरी तरह से हावी होती नहीं दिख रही है. कुछ दिन पहले जारी किए गए एग्जिट पोल के बाद से ही जम्मू-कश्मीर में राजनीति का गुणा-गणित भी शुरू हो गया है. वहीं, बात अगर हरियाणा की करें तो यहां भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है.हरियाणा में BJP को हैट्रिक लगाने की उम्मीद है, जबकि एग्जिट पोल के अनुमान से उत्साहित विपक्षी दल कांग्रेस (Congress) 10 साल बाद सत्ता में वापसी की आस लगाए बैठी है.एग्जिट पोल में भी दोनों ही पार्टियों के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है.LIVE UPDATES on Haryana and J&K Election Results 2024: हरियाणा में कांग्रेस ने बनाई बढ़तहरियाणा चुनाव में कांग्रेस ने बड़ी बढ़त बना ली है. अब तक आए रुझानों में कांग्रेस 17 सीटों पर आगे चल रही है जबकि बीजेपी अब 9 सीटों पर आगे है. जम्मू-कश्मीर में बीजेपी को पहली बार बढ़तजम्मू-कश्मीर में बीजेपी तीन सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस अभी दो सीटों आगे चल रही है. हरियाणा में कांग्रेस ने बढ़ाई बढ़तहरियाणा में कांग्रेस ने पहली बार बढ़त बना ली है. कांग्रेस अब 12 सीटों पर आगे चल रही है जबकि बीजेपी 9 सीटों पर आगे चल रही है. जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस को बढ़त, बीजेपी भी दे रही है टक्करजम्मू-कश्मीर में कांग्रेस दो सीटों पर आगे चल रही है जबकि बीजेपी को एक सीट पर बढ़त है. शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बढ़त, कांग्रेस भी दे रही है कांटे की टक्करहरियाणा से आए शुरुआती रुझानों में बीजेपी सात सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस भी 5 सीटों पर आगे है. दोनों ही पार्टियों के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है. कैथल की जनता बदलाव चाहती है – आदित्य सुरजेवाला, कांग्रेस प्रत्याशीहरियाणा के कैथल से कांग्रेस प्रत्याशी आदित्य सुरजेवाला ने कहा है कि हरियाणा की जनता बदलाव चाहती है. मैं बीते एक साल से जनता के बीच जाता रहा हूं. कैथल की गलियों और मोहल्लों की जो हालत है उससे यहां की जनता खासी नाखुश है.हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र में सैनी समाज धर्मशाला पहुंचेहरियाणा के मुख्यमंत्री और लाडवा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नायब सिंह सैनी परिणाम आने से पहले कुरुक्षेत्र में सैनी समाज धर्मशाला पहुंचे हैं. इस मौके पर उनके साथ पार्टी के कई कार्यकर्ता भी मौजूद थे. नतीजों से पहले ही कांग्रेस मुख्यालय में बजने लगे ढोल नगाड़ेहरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर शुरुआती रुझाने अभी तक आए भी नहीं है लेकिन इससे पहले ही कांग्रेस मुख्यालय में जश्न का माहौल है. सुबह से ही कांग्रेस मुख्यालय में पटाखे फूट रहे हैं जबकि ढोल नगाड़ों पर पार्टी कार्यकर्ता जमकर थिरकते भी दिख रही हैं.हरियाणा में जीतेंगी विनेश या फिर बैरागी को फिर मिलेगी जीतहरियाणा विधानसभा चुनाव के तहत जुलाना सीट से नतीजों पर सबकी नजर है. इस सीट से कांग्रेस ने ओलंपियन विनेश फोगाट मैदान में उतारा है. बीजेपी ने यहां से योगेश बैरागी को उतारा था. इस सीट पर बंपर वोटिंग हुई है. ऐसे में ये देखना बेहद दिलचस्प  होगा कि इस बार जनता विनेश को मौका देगी या फिर दोबारा से बैरागी को ही चुनकर विधानसभा भेजेगी. सीएम सैनी का दावा राज्य में एक बार फिर बनने जा रही है बीजेपी की सरकारहरियाणा के सीएम सैनी ने चुनाव नतीजे आने से ठीक पहले एक बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि राज्य की जनता एक बार फिर बीजेपी पर भरोसा जताने जा रही है और हम एक बार फिर सत्ता में वापसी करने जा रहे हैं.  जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद हुए हैं चुनावघाटी में पूरे दस साल के बाद विधानसभा चुनाव कराए गए हैं. इस बार के चुनाव में 63 फीसदी से ज्यादा मतदान करके घाटी की जनता ने ये साफ कर दिया है वो अब बड़ा बदलाव चाहते हैं. हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में किसे मिलेगी जीत हरियाणा और जम्मू कश्मीर के विधानसभा चुनाव में किसकी सरकार बनेगी इसका फैसला अगले कुछ घंटों मे हो जाएगा. अगर बात एग्जिट पोल की करें तो इन दोनों राज्यों में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है. 

Vidhan Sabha Chunav Result Live: जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में वोटों की गिनती शुरू हो गई है. अभी तक मिले रुझानों में दोनों ही राज्यों में प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button