Anupama में लीप के बाद होगी नई कास्ट, देखें कौन बनेगा अनुपमा का पोता और कौन होगी आध्या
Anupama में लीप के बाद होगी नई कास्ट, देखें कौन बनेगा अनुपमा का पोता और कौन होगी आध्याAnupama New Cast After 15 year Leap: अनुपमा सीरियल में लीप लाने की तैयारी मेकर्स जोर शोर से कर रहे हैं, जिसके चलते सीरियल के लेटेस्ट एपिसोड में डिंपल की मौत का सीन देखने को मिल रहा है. जहां शाह फैमिली आध्या को दोषी ठहराती हुई नजर आ रही है. वहीं अनुज कपाड़िया भाई के धोखे का शिकार होता दिख रहा है. लेकिन अब लीप के बाद अनुपमा की कहानी क्या होगी और कौन उन किरदार को निभाएगा. इसकी डिटेल सामने आ गई है. इस पर फैंस रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. हाल ही में जारी किए गए प्रोमो में अनुपमा की बेटी अराध्या की झलक देखने को मिली थी, जिसमें औरा भटनागर के बाद अलीशा परवीन उस किरदार को निभाती हुई नजर आईं. जबकि एक नया किरदार प्रेम नजर आया, जो कि ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्टर शिवम खजूरिया थे. View this post on InstagramA post shared by Tellychakkar Official ® (@tellychakkar)इसके अलावा अब कुछ एक्टर्स के शो में जुड़ने की खबर सामने आई है, जिसके मुताबिक एक्टर वरूण कस्तूरिया अनुपमा के पोते का रोल निभाते हुए नजर आएंगे. जबकि इशिता मोदी और स्प्रेहा चटर्जी अहम किरदार में नजर आएंगे, जो कि अभी तक कंफर्म नहीं हुए हैं.