स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

नताशा स्तांकोविक ने पहले शेयर किया वीडियो, फिर उसी शख्स के साथ हुईं एक ही कार में स्पॉट, लोग दे रहे रिएक्शन

नताशा स्तांकोविक ने पहले शेयर किया वीडियो, फिर उसी शख्स के साथ हुईं एक ही कार में स्पॉट, लोग दे रहे रिएक्शनक्रिकेटर हार्दिक पांड्या की पर्सनल लाइफ इन दिनों चर्चा में है. जहां तलाक के बाद उनकी एक्स वाइफ नताशा स्तांकोविक अपने काम पर लौट चुकी हैं तो वहीं उनके नए नए वीडियो पर लोग रिएक्शन देने को मजबूर हो गए हैं. इसी बीच नताशा ने हार्दिक पांड्या के बर्थडे वाले दिन यानी 11 अक्टूबर को पहले अपने इंस्टाग्राम पर बिग बॉस ओटीटी विनर 2 एल्विश यादव के साथ वीडियो शेयर किया तो वहीं अब उनके साथ एक ही कार में वह स्पॉट होते हुए नजर आईं, जिसे देखकर लोग रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में एल्विश यादव को सिलवर जैकेट और ब्लैक ट्राउज टीशर्ट में देखा जा सकता है. जबकि नताशा स्तांकोविक फ्लावर प्रिंटेड ड्रैस में नजर आ रही हैं. इस वीडियो को देखने के बाद कमेंट सेक्शन में लोगों ने रिएक्शन दिया है. एक यूजर ने लिखा, भाई बर्थडे के दिन नहीं करना था. दूसरे यूजर ने लिखा, सिस्टम है. तीसरे यूजर ने लिखा, उम्मीद नहीं थी भाई. चौथे यूजर ने लिखा, ओहो भाई. View this post on InstagramA post shared by Elvish Raosahab (@elvish_yadav)इसके बाद पैपराजी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में एल्विश यादव और नताशा स्तांकोविक को एक ही कार से निकलते हुए स्पॉट किया गया. वीडियो में वाइट टीशर्ट, ब्लैक डैनिम और ब्लू जैकेट में एल्विश यादव नजर आए. जबकि टाइगर प्रिंटेड टॉप और ब्लैक पैंट में स्पॉट हुईं. इस वीडियो को देखते ही लोगों ने रिएक्शन देना शुरू कर दिया है. एक यूजर ने लिखा, राव साहब ऑन टॉप. दूसरे यूजर ने लिखा, दो छपरी इन वन फ्रेम. तीसरे यूजर ने लिखा, एल्विश भाई जेंटलमैन. 

क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की पर्सनल लाइफ इन दिनों चर्चा में है. जहां तलाक के बाद उनकी एक्स वाइफ नताशा स्तांकोविक अपने काम पर लौट चुकी हैं तो वहीं उनके नए नए वीडियो पर लोग रिएक्शन देने को मजबूर हो गए हैं.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button