स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

यमुना में डुबकी लगाने के बाद दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की तबियत बिगड़ी, RML अस्पताल में हुए एडमिट

यमुना में डुबकी लगाने के बाद दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की तबियत बिगड़ी, RML अस्पताल में हुए एडमिटYamuna River Pollution: दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने गुरुवार 24 अक्तूबर को युमना नदी में डुबकी लगाई थी जिसके बाद से उनकी तबियत बिगड़ गई थी. यमुना में डुबकी लगाने के बाद उनके शरीर में रैशेज हो गए थे और सांस लेने में परेशानी हो रही थी. बता दें कि आज अचानक उनकी हालत ज्यादा खराब हो गई, जिसके चलते उनको दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया.दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को तेज खुजली और सांस लेने में दिक्कत हो रही है। उनका ऐसा कोई स्वास्थ्य इतिहास नहीं है: दिल्ली भाजपा(तस्वीर सोर्स – दिल्ली भाजपा) pic.twitter.com/alioyMuqjg— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 26, 2024बता दें कि हर साल छठ पर्व के दौरान युमना का प्रदूषण चर्चा का विषय रहता है. जिसके चलते दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने गुरूवार को आईटीओ घाट पर युमना में डुबकी लगाते हुए आप सरकार के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया था. उन्होंने अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री आतिशि को भी यमुना में डुबकी लगाने का न्योता दिया था. उन्होंन दिल्ली सरकार पर 8500 करोड़ रुपए के यमुना सफाई घोटाले का आरोप लगाते हुए यमुना में डुबकी लगाई थी. यमुना में बढ़ रहे प्रदूषण और गंदे पानी की वजह से उनकी शरीर पर रैशेज हो गए थे.यमुना के पानी से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी होने का खतराबता दें कि यमुना नदी में लगातार बढ़ रहा प्रदूषण कई गंभीर बीमारियों को न्यौता दे सकता है. कई सालों से यमुना नहीं के पानी में चल रहे शोध से कई हैरान कर देने वाले तथ्य निकलकर सामने आए हैं. मीडिया रिपोर्टस की मानें तो लंबे समय तक नदी के पानी के संपर्क में रहने से कैंसर के रोगी हो सकते हैं. यमुना के पानी में औद्योगिक कचरे के अलावा, कीटनाशक, फर्टिलाइजर, सीवरेज सिस्टम का गंदा पानी होने की आशंका है. जो नदी के पानी में कार्सिनोजेन को बढ़ता है। यह ऐसा पदार्थ, जीव, या एजेंट है जो कैंसर पैदा करने में सक्षम होता है.

Yamuna River Pollution: आप भी छठ पर्व पर यमुना नदी में जाकर पूजा करने वाले हैं तो हो जाएं सावधान. बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के यमुना में डुबकी लगाने के बाद बिगड़ी तबियत. अस्पताल में होना पड़ा भर्ती.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button