स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

15 करोड़ की रंगदारी के लिए दिल्ली में हुई फायरिंग का CCTV फुटेज आया सामने, देखें VIDEO

15 करोड़ की रंगदारी के लिए दिल्ली में हुई फायरिंग का CCTV फुटेज आया सामने, देखें VIDEOराजधानी दिल्ली में 26 अक्टूबर को  रानी बाग इलाके में बिजनेस मैन के घर फायरिंग का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है.  लारेंस बिश्नोई के एंटी बम्बिहा गैंग ने 15 करोड़ की रंगदारी की मांग की थी जिसके बाद यह फायरिंग हुई थी. सीसीटीवी में साफ नजर आ रहा है कि शूटर आता है सबसे पहले पर्ची फेंकता है जिसमें लिखा था बम्बिहा गैंग  उसके बाद फायरिंग करने लगता है. शूटर फायरिंग का वीडियो भी बना रहा है, ये वीडियो शूटर की तरफ से अमेरिका भेजा गया था.  स्पेशल सेल ने दोनों शूटरों को गिरफ्तार कर किया था. पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया था कि उन्हें अमेरिका से फायरिंग के निर्देश दिए गए थे. भारत से फरार होकर अमेरिका भागे पवन शौकीन के इशारे पर उन्होंने व्यवसायी के घर पर गोलियां बरसाईं थी. बिजनेस मैन के घर शूटरों ने की फायरिंगलॉरेंस बिश्नोई के एंटी बम्बिहा गैंग ने 15 करोड़ की रंगदारी के लिए 26 अक्टूबर को दिल्ली के रानी बाग इलाके में बिजनेस मैन के घर फायरिंग करवाई थी. शूटर ने फायरिंग का वीडियो भी बनाया और ये वीडियो शूटर ने अमेरिका भेजा था. स्पेशल सेल ने दोनों… pic.twitter.com/XmmAJHJ3YI— NDTV India (@ndtvindia) November 3, 202421 और 22 साल के थे शूटरपुलिस ने बताया था कि उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के रहने वाले 22 साल के बिलाल अंसारी और 21 साल के शुहेब को .गिरफ्तार किया गया था. पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) प्रणव तायल ने कहा था कि, “28 और 29 अक्टूबर की दरमियानी रात को एक टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि शूटर अपने साथियों से मिलने के लिए ककरोला इलाके में आएंगे.” नजफगढ़ की ओर जाने वाले ककरोला नाला रोड के पास एक निगरानी चौकी बनाई गई थी जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया था. ये भी पढ़ें- :सलमान खान फायरिंग मामला: मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के प्रत्यर्पण की कार्यवाही शुरू की

शूटरों ने फायरिंग के दौरान वीडियो भी बनाया था और उसे अमेरिका में बैठे सरगना के पास भेजा था.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button