स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

आज क्या बनाऊं: बच्चों की लंबाई नहीं बढ़ रही तो उन्हें रोज खिलाएं ये लड्डू, हट्टा-कट्टा रहेगा आपका बच्चा, नोट करें रेसिपी

आज क्या बनाऊं: बच्चों की लंबाई नहीं बढ़ रही तो उन्हें रोज खिलाएं ये लड्डू, हट्टा-कट्टा रहेगा आपका बच्चा, नोट करें रेसिपीLaddu For Children Height: कई बार माता-पिता को अपने बच्चे की हाइट को लेकर चिंता हो जाती है. क्योंकि कुछ बच्चों की लंबाई उम्र के हिसाब से नहीं बढ़ती है. दरअसल सभी बच्चों की वृद्धि और विकास की दर अलग-अलग होती है. कोई बहुत तेजी से बढ़ता है तो कुछ बाकियों से थोड़ा ज्यादा समय लेता है. बच्चों की लंबाई न बढ़ने के पीछे का एक कारण बच्चों के खानपान में जरूरी पोषक तत्वों की कमी भी हो सकती है. असल में बच्चों की आनाकानी करने की आदत और हरी सब्जियों को छांट-छांट कर फेंकना इसकी वजह बनता है. अगर आप भी अपने बच्चे को हट्टा-कट्टा फिट और लंबा बनाना चाहते हैं तो आप सर्दियों के मौसम में इन लड्डूओं को खिलाना शुरू कर सकते हैं. तो चलिए बिना कि,ी देरी के जानते हैं लड्डू बनाने की रेसिपी.लंबाई ही नहीं इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मददगार हैं ये लड्डू- (Lambai Badhane Ke Liye Laddu)लड्डू खाना भला किसे पसंद नहीं है. बच्चे से लेकर बड़े तक लड्डू खाना पसंद करते हैं. ठंड के मौसम में आप तिल के लड्डू बना कर अपने बच्चे को दे सकते हैं. तिल के लड्डू स्वाद और सेहत से भरपूर हैं.  तिल में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो मेटाबॉलिज़्म को बढ़ाते हैं. साथ ही, इसमें ज़िंक, कॉपर, आयरन, और मैग्नीशियम भी भरपूर मात्रा में होता है. ये भी पढ़ें- मसल्स ही नहीं हड्डियों को भी फौलादी बनाने का काम करता है उबला अंडा, जानें एक दिन में कितने अंडे खाएंकैसे बनाएं तिल के लड्डू- How To Make Til Laddu:सामग्री-तिलखोयागुड़केसरघीफुल क्रीम दूधविधि-एक पैन लें उसमें तेल डालें फिर इसमें तिल डालें. इसे लगातार चलाते रहे जब तक तिल हल्के गोल्डन ब्राउन न हो जाएं. पैन को आंच से हटा लें और भूने हुए तिल को एक प्लेट में निकाल लें. केसर को गर्म दूध में भिगों दें. जिस पैन में तिल भूनें थे उसमें गुड़ को डालकर पिघला लें, इसे लगातर तब तक चलाते रहे जब तक वह आधा न रह जाए. इसे आंच से हटा लें. इसके सख्त होने से पहले इसमें केसर वाला दूध डालें और मिलाएं. फिर इसमें मुलायम खोया और तिल डालकर चम्मच की मदद से अच्छी तरह मिक्स करें. अब अपने हाथ में थोड़ा सा तेल लगाएं और तैयार किए गए मिश्रण से मीडियम आकार के लडूड बनाएं. इसे सर्व करें और घर पर होने वाली पार्टी के दौरान आप इसे स्वीट स्नैक के रूप में भी सर्व कर सकते हैं. आप चाहे तो इसमें ड्राई फ्रूट्स जैसे बादाम हेज़नट्स और अखरोट भी डाल सकते हैं. लेकिन इन्हें हल्का भून लें और क्रश करके मिश्रण में डालें. इसके बाद आप लड्डू बना सकते हैं.Swaad Ka Safar: Jalebi History | जलेबी की तरह ही घुमावदार है उसका इतिहास, जानें जलेबी का कहानी

Laddu To Increase Height: ठंड के मौसम में आप तिल के लड्डू बना कर अपने बच्चे को दे सकते हैं. स्वाद और सेहत से हैं भरपूर.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button