स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

Kanguva box office collection day 2: 350 करोड़ बजट वाली कंगुवा की दहाड़ है जारी! दो दिन में कमाए इतने

Kanguva box office collection day 2: 350 करोड़ बजट वाली कंगुवा की दहाड़ है जारी! दो दिन में कमाए इतनेKanguva box office collection day 2: डायरेक्टर शिवा द्वारा निर्देशित सूर्या, दिशा पाटनी और बॉबी देओल की कंगुवा की दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई जारी है. हालांकि ओपनिंग के मुकाबले ये काफी कम है. लेकिन वीकेंड पर कलेक्शन के दोबारा उठने की उम्मीद की जा सकती है. हालांकि 350 करोड़ के महंगे बजट तक फिल्म सिनेमाघरों में टिक पाएगी या नहीं यह देखना मुश्किल है क्योंकि इससे पहले आई मंहगे बजट वाली जूनियर एनटीआर की देवरा का हाल भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है, जिसके चलते कंगुवा के लिए अच्छा बिजनेस करना जरुरी हो गया है. बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरूआती आंकड़ों के अनुसार, दूसरे दिन 9 करोड़ की कमाई फिल्म ने हासिल की है. जबकि पहले दिन 24 करोड़ की ओपनिंग फिल्म ने की थी. इसमें तमिल में 14.9 करोड़, हिंदी में 3.5 करोड़, तेलुगू में 5.5 करोड़, कन्नड़ में 3 लाख, मलयालम में 7 लाख की कमाई फिल्म ने हासिल की. वहीं दो दिनों के कलेक्शन के बाद 33 करोड़ आंकड़ा पहुंचा है. जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 50 करोड़ तक पहुंच चुकी है. 11 नवंबर को रिलीज हुई कंगुवा में सूर्या ने कंगुवा नामक योद्धा की मुख्य भूमिका निभाई है. वह फ्रांसिस नामक एक इनामी शिकारी की भूमिका भी निभाते नजर आ रहे हैं. फिल्म में एक आदिवासी योद्धा के अपने लोगों को उपनिवेश बनने से बचाने के संघर्ष को वर्तमान में एक इनामी शिकारी के संघर्ष से जोड़ा गया है. दिशा भी एक इनामी शिकारी की भूमिका में हैं, जबकि बॉबी कंगुवा जैसे योद्धा की भूमिका में हैं, जो कि विलेन है. गौरतलब है कि सिनेमाघरों में कंगुवा के अलावा कार्तिक आर्यन की सुपरहिट फिल्म भूल भुलैया 3 और अजय देवगन की 9 स्टार्स वाली सिंघम अगेन भी देखने को मिल रही है, जिसके चलते इन तीनों ही फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर असर पड़ रहा है. 

Kanguva box office collection day 2: डायरेक्टर शिवा द्वारा निर्देशित सूर्या, दिशा पाटनी और बॉबी देओल की कंगुवा की दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई जारी है.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button