स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान का रिलेशनशिप कंफर्म! मालदीव वेकेशन की तस्वीरें देख फैंस ने कही ये बात

पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान का रिलेशनशिप कंफर्म! मालदीव वेकेशन की तस्वीरें देख फैंस ने कही ये बातश्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी के डेटिंग की खबरें काफी दिनों से चर्चा में हैं. दरअसल, एक्ट्रेस को कई मौकों पर सैफ अली खान और उनकी एक्स वाइफ अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान के साथ स्पॉट किया गया. वहीं दोनों को देख फैंस के बीच में चर्चा शुरू हो गई की दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. लेकिन अब इस चर्चा को फैंस ने कंफर्म बता दिया है, जिसका कारण दोनों की मिलती जुलती मालदीव वेकेशन की तस्वीरें हैं. इस पर अब फैंस रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पलक तिवारी और इब्राहिम अली ने वेकेशन की तस्वीरें और वीडियो शेयर कीं, जिसमें दोनों के मैचिंग बैकग्राउंड को फैंस ने नोटिस किया. इसमें पूल साइड फोटो से लेकर फूड की झलक देखने को मिल रही थी. इसे देखकर फैंस ने रिएक्शन देना शुरू कर दिया है. View this post on InstagramA post shared by Palak Tiwari (@palaktiwarii)एक यूजर ने लिखा, अब वह और पलक छिपाने की कोशिश भी नहीं कर रहे हैं.  दूसरे यूजर ने लिखा, इसका मतलब कंफर्म है कि पलक को इब्राहिम डेट कर रहे हैं. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि दोनों स्टार्स एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताते हैं वहीं कई बार दोनों को दोस्तों के साथ एन्जॉय करते हुए भी देखा गया है. 

श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी के डेटिंग की खबरें काफी दिनों से चर्चा में हैं. दरअसल, एक्ट्रेस को कई मौकों पर सैफ अली खान और उनकी एक्स वाइफ अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान के साथ स्पॉट किया गया.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button