स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

UPSC ESE Mains Result 2024: यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा के मार्क्स जारी, रोहित धोंडगे टॉपर, Direct Link

UPSC ESE Mains Result 2024: यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा के मार्क्स जारी, रोहित धोंडगे टॉपर, Direct LinkUPSC ESE Mains Result 2024 Marks: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने रेकमेन्डड उम्मीदवारों के यूपीएससी ईएसई मेन्स रिजल्ट 2024 मार्क्स जारी कर दिए हैं. जो उम्मीदवार इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा 2024 के लिए उपस्थित हुए हैं, वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से मार्क्स देख सकते हैं. यूपीएससी ईएसई 2024 मार्क्स पीडीएफ फॉर्मेट में वेबसाइट पर मौजूद हैं. यूपीएससी ईएसई में रोहित धोंडगे ने टॉप किया है, जबकि हर्षित पांडे दूसरे और लक्ष्मीकांत तीसरे स्थान पर रहे हैं. यूपीएससी ईएसई मेन्स रिजल्ट 2024 मार्क्स कैसे डाउनलोड करें ( How to check UPSC ESE Mains Result 2024 Marks)यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।होमपेज पर What’s New सेक्शन के Marks of Recommended Candidates: Engineering Services (Main) Examination, 2024 लिंक पर क्लिक करें.एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को पीडीएफ फाइल पर क्लिक करना होगा.स्क्रीन पर इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2024 के रेकमेन्डड उम्मीदवारों के नाम वाली लिस्ट खुलेगी, यहां से उम्मीदवार अपने मार्क्स की जांच कर सकते हैं. इसके बाद पेज को डाउनलोड कर, उसका प्रिंट निकाल लें और उसकी हार्ड कॉपी अपने पास रखें.यूपीएससी में 206 उम्मीदवार सफलयूपीएससी ईएसई मुख्य परीक्षा का परिणाम 23 नवंबर 2024 को घोषित किया गया था, जिसमें कुछ 206 उम्मीदवार सफल रहें. इनमें सिविल इंजीनियरिंग के 92, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 18, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 26 और ईएंडटी इंजीनियरिंग के लिए 70 उम्मीदवार शामिल हैं. जनरल कैटेगरी में सबसे अधिक उम्मीदवार सफल हुए हैं. जनरल कैटेगरी में 71, ओबीसी में 59, एससी में 34, ईडब्ल्यूएस में 22 और एसटी में 20 उम्मीदवारों को रेकमेन्डड किया गया है. जून में हुई थी परीक्षा यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा जून 2024 में आयोजित की गई थी. वहीं इंटरव्यू और पर्सनैलिटी टेस्ट का आयोजन 7, 8, 9, 10, 14, 15, 16, 17, 18, 21, 22, 23, 24, 25 अक्टूबर और 4, 5, 6 नवंबर, 2024 को आयोजित किया गया था. इस भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 251 रिक्तियों को भरा जाना है.

UPSC ESE Mains Result 2024 Marks: यूपीएससी ईएसई मेन्स रिजल्ट 2024 मार्क्स जारी कर दिए हैं. जो उम्मीदवार इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा 2024 के लिए उपस्थित हुए हैं, वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से मार्क्स देख सकते हैं
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button