स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

हैदराबाद में कन्नड़ अभिनेत्री शोभिता ने की आत्महत्या! घर में लटका मिला शव

हैदराबाद में कन्नड़ अभिनेत्री शोभिता ने की आत्महत्या! घर में लटका मिला शवकन्नड़ फिल्म अभिनेत्री शोभिता शिवन्ना ने रविवार को यहां अपने आवास पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस के अनुसार, टेलीविजन धारावाहिकों में भी काम कर चुकीं शोबिता (32) का शव शयनकक्ष में साड़ी के सहारे छत के पंखे से लगाए गए फंदे से लटका मिला.कन्नड़ फिल्मों में काम कर चुकीं शोबिता पिछले साल अपनी शादी के बाद से हैदराबाद में रह रही थीं. पुलिस ने कहा कि उनकी कथित आत्महत्या के पीछे के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए घटना की जांच की जा रही है. प्रारंभिक निष्कर्षों के आधार पर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. गचीबोवली पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है. 

Kannada Actress Shobhita Shivanna: कन्नड़ फिल्मों में काम कर चुकीं शोबिता पिछले साल अपनी शादी के बाद से हैदराबाद में रह रही थीं. पुलिस ने कहा कि उनकी कथित आत्महत्या के पीछे के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए घटना की जांच की जा रही है.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button