स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

2024 की वो सबसे बड़ी क्राइम थ्रिलर फिल्म, जिसने भारत में किया ताबड़तोड़ कलेक्शन, अब चीन में पहले ही दिन कर दी ब्लॉकबस्टर ओपनिंग

2024 की वो सबसे बड़ी क्राइम थ्रिलर फिल्म, जिसने भारत में किया ताबड़तोड़ कलेक्शन, अब चीन में पहले ही दिन कर दी ब्लॉकबस्टर ओपनिंगMaharaja Opening Collection In China: 2024 में नवंबर तक लगभग 130 से ज्यादा फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, जिसमें कुछ ब्लॉकबस्टर, कुछ सुपरहिट, कुछ हिट, कुछ फ्लॉप और कुछ फिल्में डिजास्टर साबित हुईं. लेकिन इनमें से चीन में रिलीज हुई एक ही भारतीय फिल्म है, जिसका शोर भारत में भी गूंज चुका है. 14 जून 2024 को आई साउथ की इस फिल्म में कोई टॉप सुपरस्टार नहीं था. लेकिन फिर भी 20 करोड़ के बजट में फिल्म ने 116 करोड़ की वर्ल्डवाइड कमाई अपने नाम की थी. वहीं जब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ये आई तो चर्चा का विषय बन गई. लेकिन अब चीन में भी इस फिल्म की ओपनिंग ऐसी हुई है कि अपना डंका बजा दिया है. यह विजय सेतुपति की महाराजा है, जो चीन में रिलीज हो चुकी है. फिल्म का निर्देशन निथिलन समिनाथन ने किया और द रूट, थिंक स्टूडियोज और पैशन स्टूडियोज ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया. इस क्राइम थ्रिलर फिल्म में अनुराग कश्यम ने भी एक्टिंग में हाथ आजमाया. जबकि ममता मोहनदास, नटराजन सुब्रमण्यम, अभिरामी गोपीकुमार, दिव्यभारती, सिंगमपुली, अरुलदोस, मुनीशकांत, सच्चा नामीदास, मणिकंदन और भारतीराजा जैसे कलाकार अहम रोल में नजर आए.रिलीज के 6 महीने बाद अब 29 नवंबर को फिल्म चीन में रिलीज हो गई है और ओपनिंग डे के साथ ही ऐतिहासिक ओपनिंग अपने नाम किया है. 40 हजार स्क्रीन के साथ Yin Guo Bao Ying नाम से फिल्म को रिलीज किया गया, जिसे पॉजीटिव रिव्यू मिल रहे हैं. वहीं चीन में फिल्म को जहां 8.7 रेटिंग मिली तो 15 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन फिल्म ने पहले दिन हासिल किया है. वहीं कहा जा रहा है कि यह दंगल का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है. हालांकि यह तो आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा.     

2024 biggest crime thriller film: 2024 में नवंबर तक लगभग 130 से ज्यादा फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, जिसमें कुछ ब्लॉकबस्टर, कुछ सुपरहिट, कुछ हिट, कुछ फ्लॉप और कुछ फिल्में डिजास्टर साबित हुईं.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button