Live: महाराष्ट्र में महाशपथ LIVE: सीएम पद की शपथ लेने से पहले देवेंद्र फडणवीस ने सिद्धिविनायर मंदिर में किए दर्शन
Live: महाराष्ट्र में महाशपथ LIVE: सीएम पद की शपथ लेने से पहले देवेंद्र फडणवीस ने सिद्धिविनायर मंदिर में किए दर्शनMaharashtra New CM Oath Ceremony: महाराष्ट्र में आज देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं. इससे पहले उन्होंने सिद्धिविनयाक मंदिर में दर्शन किए. बता दें कि महाराष्ट्र में नई सरकार आज शपथ लेगी. ऐसा माना जा रहा है कि अजित पवार और एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम की शपथ ले सकते हैं. यही तीन आज शपथ लेंगे या अन्य मंत्री भी शपथ लेंगे, इस पर सभी की नजर है. महाराष्ट्र और झारखंड के चुनाव एक साथ हुए थे और परिणाम भी एक ही दिन आए थे. ये अलग बात है कि झारखंड में चुनाव दो फेज में हुए थे. मगर झारखंड में रिजल्ट आते ही हेमंत सोरेन ने शपथ ले ली थी, लेकिन महाराष्ट्र में अब तक की सबसे बड़ी जीत के बाद भी बीजेपी को नई सरकार के गठन में समय लग गया.वहीं झारखंड में हेमंत सोरेन अपनी कैबिनेट का आज ही विस्तार करने जा रहे हैं. झारखंड में इसे लेकर काफी दिनों से सुगबुगाहट थी. आज सभी की नजरें इस पर टिकी हुईं हैं कि कौन-कौन नए मंत्री बनाए जाते हैं.कैबिनेट विस्तार का जो फॉर्मूला सामने आया है, उसके मुताबिक JMM के 5, कांग्रेस के 4 और RJD कोटे से 1 मंत्री को शपथ लेना है. अब तक कांग्रेस की ओर से मंत्रियों के नाम तय ना हो पाने से कैबिनेट का विस्तार अटका हुआ था. जैसे ही कांग्रेस ने अपने नाम फाइनल किए शपथ ग्रहण की तारीख तय हो गई.
