Pushpa 2 The Rule Review in Hindi Live Update: अल्लू अर्जुन की 500 करोड़ की एक्शन फिल्म रिलीज, जानें फायर है या फ्लॉवर है पुष्पा
Pushpa 2 The Rule Review in Hindi Live Update: अल्लू अर्जुन की 500 करोड़ की एक्शन फिल्म रिलीज, जानें फायर है या फ्लॉवर है पुष्पाPushpa 2 The Rule Review in Hindi: अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फाहद फासिल की फिल्म पुष्पा 2 द रूल रिलीज हो गई है. पुष्पा 2 का निर्देशन सुकुमार ने किया है. पुष्पा का पहला पार्ट साल 2021 में रिलीज हुआ था और खूब पसंद किया गया था. अब पुष्पा 2 आया है और इस बार फिल्म का बजट 500 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. अल्लू अर्जुन का क्रेज जहां इन दिनों सातवें आसमान पर है, वहीं पुष्पा 2 को लेकर दीवानगी भी हर ओर छाई हुई है. आइए जानते हैं कैसी है पुष्पा 2 द रूल…पुष्पा का एंट्री सीन फुल ऑफ एक्शन है. अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए स्पेशल सीन है. पुष्पा 2 द रूल का पुलिस स्टेशन वाला सीन बहुत ही कमाल है और पुष्पा का रिश्वत देने का स्टाइल बहुत मजेदार है. अल्लू अर्जुन की एक्टिंग बेमिसाल है. श्रीवल्ली के कहने पर पुष्पा का सीएम के साथ फोटो वाला सीन बहुत ही पावरफुल है. कॉमेडी के नजरिए से श्रीवल्ली और पुष्पा के सीन मजेदार हैं.फिल्म के सॉन्ग बाय सेट बैठे हैं. हिंदी के लिरिक्स अच्छे नहीं हैं. लेकिन फिल्म के लिए अच्छे हैं. डायरेक्शन सुकुमार ने अल्लू अर्जुन के स्टारडम और फैन फॉलोइंग का अच्छे से इस्तेमाल किया है. छोटे छोटे सीन ने दिल जीता है. हालांकि कुछ सीन्स को लंबा खींचा गया है, जिसे कम किया जा सकता था. लेकिन अगर आप दिल लगाकर फिल्म देखेंगे तो यह आपको पसंद आएगी. फ़िल्म कहानी के मोर्चे पर कमज़ोर है लेकिन मनोरंजन के मोर्चे पर निराश नहीं करती है. अल्लू अर्जुन के फ़ैन्स पुष्पा के फैन्स और मसाला फ़िल्में के शौक़ीनों के लिए ये फ़िल्म परफ़ेक्ट वॉच हैरेटिंग: 3/5 स्टारडायरेक्टर: सुकुमारकलाकार: अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फाहद फासिल
