महाराष्ट्र में महाशपथ LIVE: देवेंद्र फडणवीस शाम 5.20 बजे लेंगे CM पद की शपथ, इन्विटेशन कार्ड पर शिंदे का नाम नहीं
महाराष्ट्र में महाशपथ LIVE: देवेंद्र फडणवीस शाम 5.20 बजे लेंगे CM पद की शपथ, इन्विटेशन कार्ड पर शिंदे का नाम नहींMaharashtra New CM Oath Ceremony: महाराष्ट्र में आज देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं. इससे पहले उन्होंने सिद्धिविनयाक मंदिर में दर्शन किए. बता दें कि महाराष्ट्र में नई सरकार आज शपथ लेगी. ऐसा माना जा रहा है कि अजित पवार और एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम की शपथ ले सकते हैं. यही तीन आज शपथ लेंगे या अन्य मंत्री भी शपथ लेंगे, इस पर सभी की नजर है. महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार एक हिंदुत्ववादी सरकार होगी, यह संदेश देने के लिए आजाद मैदान में शपथ विधि के मंच के बगल में एक और मंच बनाया गया है, जिसमें देशभर से आए साधु संतों को बिठाया जाएगा. शपथ विधि का मुहूर्त भी हिंदू पंचांग के मुताबिक तय किया गया है. शपथ ग्रहण के लिए 5.20 से 6.45 का समय तय किया गया है.LIVE UPDATES:
