स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

बाजरे की रोटी के साथ कभी नहीं खानी चाहिए ये चीजें, सेहत के लिए होता है हानिकारक

बाजरे की रोटी के साथ कभी नहीं खानी चाहिए ये चीजें, सेहत के लिए होता है हानिकारकWhat should not to eat with bajra roti : बाजरे की रोटी सर्दी के मौसम में लोग बड़े ही चाव से खाते हैं. इसमें प्रोटीन, फाइबर, और खनिज की भरपूर मात्रा होती है. ठंड के सीजन में तो लोग इसे सरसों के साग (sarson saag) के साथ बड़े ही चाव से खाते हैं. हालांकि, बाजरे की रोटी को कुछ खाद्य पदार्थों के साथ खाने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है. तो आइए जानते हैं कि बाजरे की रोटी (bajra roti ke sath kya na khayen) के साथ कौन सी चीजें नहीं खानी चाहिए…बालों की जड़ों में इन 5 फलों का रस लगाएं, कमर के नीचे तक आएंगे आपके बाल, हर कोई पूछेगा इनका राजबाजरे की रोटी के साथ क्या न खाएं – What not to eat with bajra rotiबाजरे की रोटी के साथ आपको मांसाहार भोजन नहीं करना चाहिए. क्योंकि बाजरा और नॉनवेज दोनों की तासीर गरम होती है, ऐसे में आपके शरीर पर विपरीत असर डाल सकते हैं. यह पाचन से जुड़ी दिक्कतें पैदा कर सकते हैं. इसके अलावा बाजरे की रोटी के साथ आपको छोले भी नहीं खाने चाहिए क्योंकि ये आपके शरीर में एसिडिटी पैदा कर सकते हैं. क्योंकि इनमें मसालों का इस्तेमाल ज्यादा होता है, जो गैस और कब्ज की परेशानी खड़ी कर सकते हैं.इसके अलावा जिन लोगों को अल्सर, क्रोनिक एसिडिटी और स्किन से जुड़ी दिक्कत है, तो उन लोगों  को बाजरे से बनी रोटी का सेवन नहीं करना चाहिए. बाजरे की रोटी के साथ अत्यधिक तला हुआ या भारी भोजन जैसे भुजिया, समोसा, या पकौड़ी खाने से पाचन तंत्र (upset stomach) खराब होता है. क्योंकि बाजरे में बहुत अधिक फाइबर (fibre food) होता है और तले हुए भोजन के साथ यह सही तरीके से डाइजेस्ट नहीं हो पाता है. इससे गैस, सूजन और पेट की समस्याएं शुरू हो सकती हैं.अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

Bajre ki roti ke sath kya na khayen : बाजरे की रोटी को कुछ खाद्य पदार्थों के साथ खाने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है. आइए जानते हैं कि बाजरे की रोटी के साथ कौन सी चीजों से परहेज करना चाहिए…
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button