Quick Feed

Exclusive: अस्पताल में भर्ती खान सर ने NDTV के जरिए छात्रों को दिया संदेश, डॉक्टर ने बताया हेल्थ अपडेट

Exclusive: अस्पताल में भर्ती खान सर ने NDTV के जरिए छात्रों को दिया संदेश, डॉक्टर ने बताया हेल्थ अपडेट बिहार के चर्चित शिक्षक खान सर की तबीयत बिगड़ गई है. तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पटना के प्रभात मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. अब डॉक्टर ने खान सर के हेल्थ पर बड़ा अपडेट दिया है. वहीं, खान से भी अपने छात्रों को संदेश दिया है.प्रभात मेमोरियल अस्पताल के डॉक्टर सतीश सिंह ने बताया कि शुक्रवार की शाम सांस लेने में दिक्कत और कफ की समस्या को लेकर अस्पताल आए थे. उस समय उन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया था.प्रभात मेमोरियल अस्पताल के डॉक्टर सतीश सिंह ने बताया कि आज दोपहर में खान सर को बैचेनी महसूस हुई. इसके बाद फिर वो अस्पताल आए और उन्हें इलाज के लिए भर्ती किया गया है. उनको सांस लेने में दिक्कत और कफ की समस्या है. जांच में डिहाइड्रेशन का पता चला है. लंग्स में भी इंफेक्शन लग रहा है. वीकनेस की भी समस्या है.ये भी पढ़ें:-  पटना में प्रदर्शन के बाद बिगड़ी खान सर की तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्तीडॉक्टर सतीश सिंह ने बताया कि कल भी खान सर को 2 घंटे के लिए इमरजेंसी में भर्ती किया गया था और नेबुलाइज किया गया था. फिर वो घर चल गए. लेकिन समस्या होने पर फिर से इन्हें भर्ती किया गया है. कल प्रदर्शन में काफी देर तक खड़े रहे थे और पटना में प्रदूषण का असर भी हेल्थ पर पड़ा है. हेल्थ में सुधार हो रहा है. कोशिश होगी कि कल सुबह तक इलाज के बाद खान सर को अस्पताल से रिलीज कर दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि छात्र अस्पताल में मिलने आए थे. लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया गया है. छात्रों को समझा बुझाकर घर भेज दिया गया है.वहीं, अस्पताल से छात्रों को संदेश देते हुए खान सर ने कहा कि गला में समस्या है. कल तक हम अस्पताल से रिलीज हो जाएगा. बच्चों को समस्या नहीं होगी.क्यों बिगड़ी खान सर की तबीयतडिहाइड्रेशन, थकान और तनाव के कारण उनकी सेहत पर असर पड़ा है और उनकी तबीयत बिगड़ गई है. उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद परिवार और करीबी लोग उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे. डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है. छात्रों में बेहद लोकप्रिय खान सर की तबीयत बिगड़ने की सूचना के बाद छात्र उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं.पटना में बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के कार्यालय के पास प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों के एक बड़े समूह को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने शुक्रवार को हल्का लाठीचार्ज किया था. ये अभ्यर्थी 13 दिसंबर को होने वाली बीपीएससी की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा के नियमों में ‘परिवर्तन’ को वापस लेने की मांग कर रहे हैं. हालांकि, बीपीएससी ने परीक्षा की प्रक्रिया में किसी भी तरह के बदलाव से इनकार किया है.

Khan Sir Latest News: डिहाइड्रेशन, थकान और तनाव का असर खान सर के सेहत पर असर पड़ा है और उनकी तबीयत बिगड़ गई है. उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद परिवार और करीबी लोग उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे. डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button