बागपत पहुंचे राकेश टिकैत, शिक्षकों से की मुलाकात
बागपत पहुंचे राकेश टिकैत, शिक्षकों से की मुलाकातVIDEO: किसान यूनियन नेता राकेश टिकैत बागपत पहुंचे, जहां उन्होंने शिक्षकों से मुलाकात करते हुए शिक्षकों से संगठन में जुड़ने की अपील की. उन्होंने कहा कि किसान यूनियन अब किसानों के साथ-साथ शिक्षको के हितों की लड़ाई लड़ने का भी काम करेगी. इसके साथ ही जब राकेश टिकैत से संभल हिंसा को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर उनसे बात नहीं कीजिए, क्योंकि उनका काम किसान, बेरोजगार, गरीब की लड़ाई लड़ना है. इसके साथ ही उन्होंने सरकार पर तंज कसा और कहा कि सरकार का काम मंदिर मस्जिद तलाश करना है. किसानों को मीटिंग में जाने से रोके जाने को लेकर उन्होंने अपनी बात रखी. कहा कि सरकार द्वारा किसान नेताओं को रोकना दुर्भाग्य बात है. एनसीआर में 10 साल पुराने व्हीकल बेन कर दिए गए है. जिसका नुकसान किसानों और जनता को भुगतना पड़ेगा और एक दिन जनता ही इस मामले को लेकर विद्रोह करेगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आंदोलन तो देश भर में चल रहे है. लेकिन सरकार को दिखाई नहीं दे रहे. छत्तीसगढ़ में आदिवासी मुख्यमंत्री है लेकिन सरकार पैड पौधे कटवा रही है.
