Quick Feed
अदाणी ने कोलंबो बंदरगाह परियोजना के लिए अमेरिकी वित्तपोषण का अनुरोध वापस लिया
अदाणी ने कोलंबो बंदरगाह परियोजना के लिए अमेरिकी वित्तपोषण का अनुरोध वापस लियाअरबपति कारोबारी गौतम अदाणी के नेतृत्व वाले समूह ने मंगलवार को कहा कि वह श्रीलंकाई बंदरगाह परियोजना के वित्तपोषण के लिए अपने संसाधनों का इस्तेमाल करेगा और इसके लिए अमेरिकी वित्तपोषण का अनुरोध वापस ले लिया गया है.मंगलवार देर शाम एक्सचेंज को दी गई सूचना में ‘अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड लिमिटेड’ ने कहा कि परियोजना ‘‘अगले साल की शुरुआत तक चालू होने की राह पर है.”उसने कहा कि कंपनी अपनी पूंजी प्रबंधन रणनीति के अनुरूप ‘‘आंतरिक स्रोतों” के माध्यम से परियोजना का वित्तपोषण करेगी.कंपनी ने कहा कि उसने 2023 के लिए अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय विकास वित्त निगम (डीएफसी) से वित्तपोषण के लिए किया अपना अनुरोध वापस ले लिया है.
कंपनी ने कहा कि उसने 2023 के लिए अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय विकास वित्त निगम (डीएफसी) से वित्तपोषण के लिए किया अपना अनुरोध वापस ले लिया है.