स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

‘आप इस सदन के लायक नहीं है’, जब राज्यसभा में उपराष्ट्रपति के अपमान पर उखड़ गए किरेन रिजिजू

‘आप इस सदन के लायक नहीं है’, जब राज्यसभा में उपराष्ट्रपति के अपमान पर उखड़ गए किरेन रिजिजू

आप इस सदन के लायक नहीं है’… केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे पर ये बोल तब कहे जब वो उपराष्ट्रपति के अपमान पर उखड़ गए. संसद में आज भी बीते दिनों की तरह हंगामा देखने को मिला. संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि हमें जगदीप धनखड़ पर गर्व है, हम कांग्रेस की साजिश कामयाब नहीं होने देंगे. इसके बाद सदन में जोरदार हंगामा होने लगा. जिसके चलते राज्यसभा की कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया. इससे पहले मंगलवार को विपक्ष राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था. राज्यसभा में इस अविश्वास प्रस्ताव पर आज जमकर हंगामा हुआ.विपक्ष मुझे बोलने नहीं दे रहा हैइससे पहले बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, “विपक्ष मुझे बोलने नहीं दे रहा है. यह चौथा दिन है जब शून्यकाल बर्बाद हुआ है, वे मेरी आवाज़ दबा रहे हैं. मैंने विपक्ष को इतना नीचे गिरते हुए कभी नहीं देखा…” विपक्ष द्वारा गुलाब बांटे जाने पर वे कहते हैं, “क्या यह नाटक नहीं है जो वे यहां कर रहे हैं? ये बचकाना तरीका है. राजीव गांधी और सोनिया गांधी भी विपक्ष के नेता रहे हैं, लेकिन क्या उन्हें कभी इस तरह के वीडियो बनाते देखा गया? ये बच्चे हैं…”

राज्यसभा में जगदीप धनखड़ के खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर जमकर हंगामा हुआ. जिसके बाद 12 बजे तक राज्यसभा को स्थगित कर दिया गया है.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button