स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

मणिपुर में बंदूकधारियों ने बिहार के दो प्रवासी श्रमिकों की गोली मारकर हत्या की

मणिपुर में बंदूकधारियों ने बिहार के दो प्रवासी श्रमिकों की गोली मारकर हत्या कीमणिपुर के काकचिंग जिले में शनिवार शाम कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने बिहार के दो प्रवासी श्रमिकों की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक, यह घटना शाम करीब 5.20 बजे काकचिंग-वाबागई रोड पर केइराक में पंचायत कार्यालय के पास हुई.पुलिस ने बताया कि इस घटना के पीछे के लोगों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. मृतकों की पहचान बिहार के गोपालगंज जिले के राजवाही गांव निवासी सुनालाल कुमार (18) और दशरथ कुमार (17) के रूप में हुई है. वे निर्माण कार्य करने वाले श्रमिक थे और मेइती-प्रभुत्व वाले काकचिंग जिले में किराए के मकान में रहते थे.

मणिपुर के काकचिंग जिले में शनिवार शाम कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने बिहार के दो प्रवासी श्रमिकों की गोली मारकर हत्या कर दी.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button