स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

संसद LIVE: लोकसभा में ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ बिल स्वीकार, पक्ष में 269 वोट पड़े, जेपीसी को भेजा गया

संसद LIVE: लोकसभा में ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ बिल स्वीकार, पक्ष में 269 वोट पड़े, जेपीसी को भेजा गया

Parliament Session LIVE: वन नेशन, वन इलेक्शन बिल लोकसभा में पेश कर दिया गया है. केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इस बिल को पटल पर रखा, जिसका विपक्ष ने विरोध किया. कांग्रेस और कई अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने वन नेशन वन इलेक्‍शन बिल का विरोध करते हुए आरोप लगाया कि यह संविधान के मूल ढांचे पर हमला है तथा देश को ‘तानाशाही’ की तरफ ले जाने वाला कदम है.उन्होंने यह भी कहा कि विधेयक को संयुक्त संसदीय समिति के पास भेजा जाना चाहिए, जिसके बाद इसे लेकर लोकसभा में पहली बार इलेक्ट्रॉनिक मशीन से वोटिंग हुई. लोकसभा में वन नेशन, वन इलेक्शन बिल स्‍वीकार कर लिया गया, इसके पक्ष में 269 और विपक्ष में पड़े 198 वोट डाले गए.उधर, राज्‍यसभा में बीजेपी सांसद जेपी नड्डा ने संविधान पर चर्चा के दौरान कहा कि हमारी संस्‍कृति में चर्चा की परंपरा रही है. हमारे संविधान निर्माताओं ने इसी को ध्‍यान में रखकर संविधान का निर्माण किया. हमारे संविधान में अंजाता अलोरा की छाप नजर आती है, कमल का भी छाप दिखता है. कमल इस बात को परिलक्षित करता है कि हम कीचड़(गुलामी) से निकलकर आगे बढ़े हैं. संसद में लोकसभा और राज्‍यसभा की कार्यवाही जारी है. Parliament Session LIVE…

लोकसभा में वन नेशन, वन इलेक्शन बिल प्रतिस्थापित करने को लेकर इलेक्ट्रॉनिक मशीन से वोटिंग हुई.लोकसभा में वन नेशन, वन इलेक्शन बिल स्‍वीकार कर लिया गया, इसके पक्ष में 269 और विपक्ष में पड़े 198 वोट डाले गए.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button