स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

इन सब्जियों को बनाते समय कभी न डालें टमाटर, पूरा स्वाद हो जाएगा बेकार

इन सब्जियों को बनाते समय कभी न डालें टमाटर, पूरा स्वाद हो जाएगा बेकारIn which vegetable should not use tomato : वैसे तो सब्जियों में टमाटर डालने से उनका स्वाद और अच्छा हो जाता है. लेकिन कभी-कभी टमाटर का इस्तेमाल गलत तरीके से करने से डिश का स्वाद बिगड़ सकता है. दरअसल, कुछ सब्जियां ऐसी होती हैं जिन्हें टमाटर (tamatar side effects) के साथ पकाने से उनका स्वाद अच्छा होने की बजाय बेकार हो सकता है. ऐसे में आज हम उन्हीं सब्जियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें टमाटर नहीं डालना चाहिए…महाकुंभ से जुड़ी सभी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें-https://special.ndtv.com/kumbh-2025-171/पहली सब्जीभिंडी की सब्जी में कभी भी टमाटर नहीं मिलाना चाहिए. इससे भिंडी का स्वाद खराब हो जाता है. तो अगली बार से जब भिंडी बनाएं तो टमाटर डालकर स्वाद बेसुवाद न करें. दूसरी सब्जीकरेले की सब्जी में भी टमाटर डालकर इसके स्वाद को खराब करने की गलती न करें. इससे आपके शरीर में करेले के पोषक तत्व अच्छे से अवशोषित नहीं हो पाते हैं और पूरी सब्जी का स्वाद बिगड़ जाता है.तीसरी सब्जीबैंगन टमाटर के साथ पकाने से इसका असली स्वाद मर जाता है. खासकर, बैंगन भर्ता या शाही बैंगन जैसे व्यंजनों में टमाटर डालने से डिश खराब हो सकती है.चौथी सब्जीघिया की सब्जी में टमाटर का खट्टापन खराब हो जाएगा. इसे हल्के मसालों, हरी मिर्च और अदरक के साथ पकाना बेहतर रहता है, तो अब से आप इसे टमाटर के साथ न पकाएं.पांचवीं सब्जीकद्दू का स्वाद हल्का मीठा होता है.ऐसे में आप इसमें टमाटर मिक्स कर देते हैं, तो कद्दू की मिठास खत्म हो सकती है, जिससे इसका स्वाद खराब हो सकता है. आप कद्दू को जीरा, हल्दी और दही के साथ पकाएं. यह तरीका ज्यादा बेहतर है.छठी सब्जीकटहल की सब्जी में भी टमाटर मिक्स नहीं करना चाहिए. इससे इसके पोषक तत्व मर सकते हैं, साथ ही स्वाद बहुत ज्यादा खट्टा होने के कारण खाने में परेशानी होती है. सातवीं सब्जीसेम की सब्जी में भी आप कटहल डालकर बनाने की गलती न करें. यह भी आपकी सब्जी को बेस्वाद कर देता है. अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है. 

कुछ सब्जियां ऐसी होती हैं जिन्हें टमाटर के साथ पकाने से उनका स्वाद बेकार हो सकता है. आज हम उन्हीं  सब्जियां के बारे में बताने जा रहे हैं…
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button