स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

Mahakumbh 2025: महाकुंभ का हुआ भव्‍य शुभारंभ, आस्‍था की डुबकी लगाने श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

Mahakumbh 2025: महाकुंभ का हुआ भव्‍य शुभारंभ, आस्‍था की डुबकी लगाने श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाबMahakumbh 2025: संगम नगरी प्रयागराज में महाकुंभ का शुभारंभ हो गया है. पौष पूर्णिमा के दिन आज पहला शाही स्‍नान है. लाखों लोग आज संगम नगरी में आस्‍था की डुबकी लगा रहे हैं. पौष पूर्णिमा के पहले स्नान पर्व से पूर्व रविवार को लगभग 50 लाख श्रद्धालुओं ने संगम त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाई. बड़ी संख्या में साधु संतों के साथ ही पुरुषों, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने संगम में डुबकी लगाई. संगम नगरी प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हो रहे सनातन आस्था से सबसे आयोजन महाकुंभ 2025 में अनेक रंग देखने को मिल रहे हैं. देश के कोने-कोने से अलग-अलग वेशभूषा में साधु संत यहां पर पहुंच रहे हैं. 144 साल बाद महाकुंभ के लिए कुछ खास संयोग बन रहा है. हर कोई कुंभ जाने से अपने आप को नहीं रोक पा रहा अलग-अलग तरह के महात्माओं के स्वरूप अलग-अलग तरह के अखाड़ा प्रमुख कुंभ के रंग में रंगे हुए नजर आ रहे हैं.Mahakumbh LIVE Updates…

महाकुंभ की शुरुआत हो गई है. इस वर्ष महाकुंभ में 45 करोड़ से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद है, जो इसे इतिहास का सबसे बड़ा समागम बना देगा.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button