स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

हेक्सा ब्लेड नहीं ये तो चाकू है… सैफ पर हमले वाले हथियार की फोटो आई सामने

हेक्सा ब्लेड नहीं ये तो चाकू है… सैफ पर हमले वाले हथियार की फोटो आई सामनेसैफ अली खान पर जिस हथियार से हमला (Saif Ali Khan Knife Attack) हुआ था, उसकी तस्वीर सामने आ गई है. सैफ की रीढ़ की हड्डी से हथियार का एक टुकड़ा लीलवती अस्पताल के डॉक्टर्स ने सर्जरी के दौरान निकाला था. ये हथियार का टुकड़ा चाकू जैसा दिख रहा है. जबकि उनके छोटे बेटे की केयरटेकर ने पुलिस को दिए बयान में कहा था कि हमलावर के साथ में हेक्सा ब्लेड जैसा हथियार था. लेकिन ये हथियार का ये टुकड़ा हूबहू चाकू जैसा दिख रहा है. इसकी तस्वीर अस्पताल की तरफ से जारी की गई है. ये चाकू करीब ढाई इंच का है, जिसे डॉक्टर ने सैफ की रीढ़ की हड्डी से निकाला है. डॉक्टर ने बताया कि अगर ये टुकड़ा दो एमएम और भीतर घुस जाता तो चोट और गहरी हो सकती थी. सैफ की तबीयत पहले से बेहतर है. उनको अब ICU से स्पेशल रूम में शिफ्ट कर दिया गया है. उनकी रिकवरी में करीब एक हफ्ता लग सकता है.तैमूर और जेह की नैनी ने पुलिस को दिए बयान में कहा, “रात के करीब दो बज रहे होंगे जब मुझे पहली बार फ्लोर पर किसी के चलने की आवाज आई. मैंने उठकर देखा तो हमलावर उसी कमरे में था जिसमें तैमूर और जेह सो रहे थे. वो तैमूर और जेह की तरफ बढ़ रहा था. उसके एक हाथ में डंडा तो दूसरी में हेक्सा ब्लेड जैसा कटर था. मुझे कुछ समझ नहीं आया तो मैंने पहले उसे रोकने की कोशिश की लेकिन आरोपी ने मुझे धक्का देकर गिरा दिया. इसके बाद मैंने शोर मचाना शुरू किया. सैफ पर चाकू से हुआ था हमला सैफ पर हमला चाकू से हुआ. चाकू बिल्कुल साफ दिखाई दे रहा है. जबकि सैफ की मेड ने अपने बयान में कहा है कि अज्ञात आरोपी ने हेक्सा ब्लेड जैसे हथियार से सैफ पर वार किया था. हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है. सैफ को अभी बेड रेस्ट की जरूरत-डॉक्टरलीलावती अस्पताल की तरफ से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, सैफ अली खान की हालत अब स्थिर है. अब वह खुद चल पा रहे हैं. उनको ज्यादा हिलने-डुलने की परमिशन नहीं है. हालांकि उनको पूरी तरह से ठीक होने में अभी समय लगेगा. फिलहाल उनको आराम की जरूरत है. रीढ़ की हड्डी से बाहर आ रहा लिक्विड धीरे-धीरे ठीक हो रहा है. 

Saif Ali Khan Knife Attack: सैफ अली खान की रीढ़ की हड्डी से निकला हथियार का टुकड़ा सामने आया है, जो कि बिल्कुल चाकू जैसा है.ये चाकू करीब ढाई इंच का है, जिसे डॉक्टर ने सैफ की रीढ़ की हड्डी से निकाला है. डॉक्टर ने बताया कि अगर ये टुकड़ा दो एमएम और भीतर घुस जाता तो चोट और गहरी हो सकती थी.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button