Quick Feed

दिल्ली: संपत्ति विवाद में हुई थी हत्या, धर्मवीर उर्फ बिल्लू हत्या केस में पुलिस का बड़ा खुलासा

दिल्ली: संपत्ति विवाद में हुई थी हत्या, धर्मवीर उर्फ बिल्लू हत्या केस में पुलिस का बड़ा खुलासादिल्ली के बाहरी क्षेत्र में हुए फायरिंग और हत्या के मामले को आउटर नॉर्थ AATS ने मात्र 24 घंटे में सुलझा लिया है. 20 जनवरी की रात 11:11 बजे PS बवाना को एक PCR कॉल प्राप्त हुई, जिसमें कॉलर ने बताया कि उनके पिता को पूठ खुर्द में गोली मार दी गई है. पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की.घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस ने मृतक की पहचान 54 वर्षीय धर्मवीर उर्फ बिल्लू के रूप में की. धर्मवीर डीएसआई के सेक्टर-3, रोहिणी स्थित शराब के ठेके में काम करते थे. घर लौटते समय उनकी कार सड़क किनारे पाई गई, जिसमें वह ड्राइवर सीट पर बेहोश और खून से लथपथ पाए गए. मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी.पुलिस की पूछताछ में परिवार ने बताया कि पूठ खुर्द में एक प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा था और इस विवाद के चलते पहले भी झगड़े हो चुके थे. इस मामले में IPC की धारा 103(1) BNS और 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था।.पुलिस ने इस मामले में दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है. हत्या में इस्तेमाल किया गया देसी कट्टा और 14 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं. इसके अलावा अपराध में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद की गई है. इस हत्या के मुख्य कारण के रूप में संपत्ति विवाद को माना जा रहा है. 

पुलिस ने इस मामले में दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है. हत्या में इस्तेमाल किया गया देसी कट्टा और 14 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button