स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

Free स्नैक्स, वाई-फाई, परफ्यूम और भी बहुत कुछ…Uber ड्राइवर की गाड़ी बनी सपनों की कैब

Free स्नैक्स, वाई-फाई, परफ्यूम और भी बहुत कुछ…Uber ड्राइवर की गाड़ी बनी सपनों की कैबदिल्ली (Delhi) में एक उबर ड्राइवर (Uber driver) की शानदार गाड़ी ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. आमतौर पर कैब बुक करने का मकसद सिर्फ अपनी मंज़िल तक पहुंचना होता है, लेकिन अब्दुल कदीर (Abdul Qadeer) की कैब में बैठकर आप शायद ही जल्दी बाहर निकलना चाहें. उनकी गाड़ी किसी लग्ज़री राइड से कम नहीं है, जिसमें पैसेंजर्स के लिए फ्री स्नैक्स, पानी, वाई-फाई, परफ्यूम, दवाइयां, हैंडहेल्ड फैन, टिशूज़, सैनिटाइज़र और यहां तक कि ऐशट्रे तक मौजूद हैं.इंटरनेट पर छाई कदीर की ‘ड्रीम कैब’  एक रेडिट यूजर ने उनकी गाड़ी की तस्वीर शेयर की, जो तेजी से वायरल हो गई. पोस्ट में लिखा गया, “इस कैब की फैसिलिटीज़ फ्लाइट्स से भी बेहतर हैं.” अब्दुल कदीर का कहना है कि वे इन सुविधाओं के लिए कभी कोई चार्ज नहीं लेते और शायद ही कभी किसी राइड को कैंसिल करते हैं.  गाड़ी में लगे बोर्ड पर स्पेशल मैसेजउनकी गाड़ी में एक बोर्ड भी लगा है, जिस पर लिखा है..”हम कपड़ों से किसी का धर्म नहीं पहचान सकते. विनम्र निवेदन: हमें एक-दूसरे के प्रति सम्मानजनक व्यवहार करना चाहिए. हमें समाज के अच्छे उदाहरणों से प्रेरणा लेनी चाहिए.”  यहां देखें पोस्टFound cab facilities better than flights…byu/Fancy-Past-6831 indelhiसोशल मीडिया पर तारीफों की बौछार  इस अनोखी कैब सर्विस की खबर आग की तरह फैल गई और सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ करने लगे. एक यूजर ने लिखा, “ड्राइवर को पहचान और सम्मान मिलना चाहिए, वह इसका हकदार है.” वहीं, दूसरे यूजर ने पूछा, “भाई, यह कैब बुक कहां से की थी? हमें भी चाहिए.” एक अन्य यूजर ने अब्दुल कदीर को एक परफेक्ट सर्विस प्रोवाइडर बताते हुए लिखा, “ये सिर्फ कैब राइड नहीं, बल्कि एक मास्टरक्लास है. ग्राहक संतुष्टि, एक्स्ट्रा एफर्ट, एंटरप्रेन्योर माइंडसेट- भाई सच में चलता-फिरता MBA डिग्री है.”प्रीमियम सर्विस के लिए तैयार ग्राहककई यूजर्स ने तो यह तक कहा कि वे इस तरह की सर्विस के लिए एक्स्ट्रा पैसे देने को भी तैयार हैं. एक यूजर ने लिखा, “मैं तो इस सुविधा के लिए प्रीमियम पेमेंट करने को भी तैयार हूं, क्योंकि इससे ज़बरदस्त कंवीनियंस मिलता है.” अब्दुल कदीर की यह शानदार पहल साबित करती है कि यदि आप अपने काम में एक्स्ट्रा एफर्ट डालें, तो सफलता और पहचान खुद आपके पास चलकर आती है.ये भी पढ़ें:- Audi कार के लोगो में क्यों होते हैं 4 छल्ले

अब्दुल कदीर की कैब में बैठकर आप शायद ही जल्दी बाहर निकलना चाहें. उनकी ये कमाल की गाड़ी किसी लग्ज़री राइड से कम नहीं है, जिसमें पैसेंजर्स बैठने के बाद बस यही कहेंगे कि, इस कैब की फैसिलिटीज़ फ्लाइट्स से भी बेहतर हैं.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button