बजट सत्र LIVE: मेक इन इंडिया गुड आइडिया, पीएम मोदी ने कोशिश की, लेकिन… : लोकसभा में राहुल गांधी
बजट सत्र LIVE: मेक इन इंडिया गुड आइडिया, पीएम मोदी ने कोशिश की, लेकिन… : लोकसभा में राहुल गांधी कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मैंने राष्ट्रपति का अभिभाषण हमेशा एक ही किस्म का सुना है. इनके द्वारा किए गए कामों की एक ही सूची है. इस सरकार ने लगभग 50-100 काम ही किए होंगे. मुझे लगता है कि राष्ट्रपति का अभिभाषण ऐसा नहीं होना चाहिए था जैसा दिया गया है. लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा कि हम बेरोजगारी की समस्या को सुलझा नहीं पाए हैं, ना तो संप्रग सरकार बेरोजगारी को लेकर युवाओं को कोई मार्ग दिखा पाई और ना ही मौजूदा सरकार कुछ कर पाई. मेरी इस बात से प्रधानमंत्री भी सहमत होंगे. बीजेपी सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आप पर साधा निशानालोकसभा में बजट सत्र के तीसरे दिन बीजेपी सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा शुरू हो गई है. इस दौरान उन्होंने आप पर जमकर निशाना साधा और कहा पीएम मोदी ने ‘जहां झुग्गी, वहीं मकान’ बनाने की योजना की है. एक तरफ मोदी जी ने ‘जहां झुग्गी, वहीं मकान’ बनाने की व्यवस्था की, दूसरी तरफ केजरीवाल अपने लिए शीशमहल बनाते हैं. दिल्ली सरकार ने कई योजनाओं को लागू नहीं होने दिया.महाकुंभ हादसे पर विपक्षी सांसदों का हंगामालोकसभा की कार्यवाही आज हंगामे के साथ शुरू हुई. महाकुंभ हादसे को लेकर विपक्षी सांसदों ने जमकर हंगामा किया और चर्चा की मांग की. विपक्षी सांसद नारेबाजी करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के सामने पहुंच गए. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हंगामा करने वाले सांसदों से कहा कि क्या जनता ने आपको हंगामे के लिए चुना है,अगर सदन चलाना चाहते हैं तो अपनी सीट पर बैठ जाएं.लोकसभा और राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी. दक्षिण दिल्ली के बीजेपी सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी लोकसभा में राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश करेंगे. जबकि राज्यसभा बीजेपी सांसद किरण चौधरी धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस की शुरुआत करेंगी. नीरज शेखर प्रस्ताव का समर्थन करेंगे. इसके अलावा संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के अध्यक्ष जगदंबिका पाल लोकसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 पर बनी जेपीसी की रिपोर्ट पेश करेंगे. इस रिपोर्ट में विधेयक के विभिन्न पहलुओं पर विचार और साक्ष्य प्रस्तुत किए गए हैं. इस रिपोर्ट को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में पेश किया जाएगा.बता दें राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ 31 जनवरी को बजट सत्र शुरू हुआ था. सत्र के पहले दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया था. दूसरे दिन यानी 1 फरवरी को वित्त मंत्री ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बजट पेश किया था.Parliament Budget Session Live:
