स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

Election Results 2025: वेस्ट दिल्ली की 10 विधानसभा सीटों का रिजल्ट LIVE : शुरुआती रुझानों में सिर्फ तिलक नगर में बची AAP की ‘लाज’

Election Results 2025: वेस्ट दिल्ली की 10 विधानसभा सीटों का रिजल्ट LIVE : शुरुआती रुझानों में सिर्फ तिलक नगर में बची AAP की ‘लाज’

Delhi Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती चल रही है. नतीजे आने में कुछ ही समय बाकी है. सभी 70 सीटों के रुझान लगातार आ रहे हैं. शुरुआती रुझानों में बीजेपी बहुमत के पार पहुंच गई है. वेस्ट दिल्ली (West Delhi Result) के वोट उम्मीदवारों की हार-जीत में बड़ी भूमिका निभाएंगे. इन सभी सीटों पर आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस मुख्य मुकाबले में हैं. रजौरी गार्डन सीट पर बीजेपी के मजिंदर सिंह सिरसा आगे चल रहे हैं. यूं तो ओवैसी की पार्टी (Owaisi AIMIM)और मायावती की बीएसपी (BSP) से लेकर चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी भी चुनावी मैदान में हैं, लेकिन दिल्ली की अधिकांश सीटों पर असली मुकाबला आप और बीजेपी के बीच है. हालांकि, जनता ने किसे चुना है, ये फैसला तो नतीजे आने के बाद ही पता चल सकेगा. Delhi Election Results 2025 LIVE Updates: कौन आगे-कौन पीछे, दिल्ली की हर सीट का रिजल्ट यहां देखेंहम वेस्ट दिल्ली की 10 विधानसभा सीटों के रुझान और नतीजे इस टेबल में दे रहे हैं. जैसे-जैसे रुझान और परिणाम आएंगे हम इस टेबल में अपडेट करते रहेंगे.विधानसभाAAP उम्मीदवारBJP उम्मीदवारCongress उम्मीदवारआगेजनकपुरीप्रवीण राजपूतआशीष सूदहरबनी कौरबीजेपीमादीपुर (एससी)राखी बिडलानउर्मिला कैलाश गंगवालजेपी पंवारबीजेपीमटियालासुमेश शौकीनसंदीप सहरावतरघुवेंद्र शौकीनबीजेपीद्वारकाविनय मिश्राप्रद्युम्न राजपूतआदर्श शास्त्रीबीजेपीविकासपुरीमहिंद्र यादवपंकज कुमार सिंहजितेंद्र सोलंकीबीजेपीरजौरी गार्डनधनवती चंदेलामजिंदर सिंह सिरसाधर्मपाल चंदेलाबीजेपीनजफगढ़तरुण यादवनीलम पहलवानसुषमा यादवबीजेपीउत्तम नगरपूजा नरेश बालियान पवन शर्मामुकेश शर्माबीजेपीहरिनगरसुरेंद्र सेतियाश्याम शर्माप्रेम शर्माबीजेपीतिलक नगरजनरैल सिंहश्वेता सैनीपरविंदर सिंहआपदिल्ली सात जिलों में बंटी है. इन सभी सात जिलों में 10-10 विधानसभा सीटें आती हैं. वेस्ट दिल्ली जिले में जनकपुरी, मादीपुर, मटियाला, द्वारका, विकासपुरी, रजौरी गार्डन, नजफगढ़, उत्तम नगर, हरिनगर और तिलक नगर विधानसभा सीटें हैं. जानिए आप, भाजपा और कांग्रेस ने चुनाव में कौन से किए थे बड़े वादे.भाजपा के दिल्ली चुनाव में बड़े वादेमहिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की सम्मान राशि देने की घोषणाLPG सिलेंडर पर गरीब महिलाओं को 500 रुपये की सब्सिडी, होली और दीवाली पर एक सिलेंडर मुफ्तमातृ सुरक्षा वंदन योजना के तहत 6 पोषण किट्सगर्भवती महिलाओं को 21 हजार रुपयेवंचित लोगों को आयुष्मान भारत योजना का देंगे लाभआयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपये का अतिरिक्त कवर60 से 70 साल के बुजुर्गों के लिए सीनियर सिटीजन पेंशन को 2,000 से बढ़ाकर 2,500 करेंगे70 वर्ष से अधिक के वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं, बेसहारा महिलाओं की पेंशन 2,500 से बढ़ाकर 3,000 रुपये करने का वादाआम आदमी पार्टी के दिल्ली चुनाव में बड़े वादे’महिला सम्मान योजना’ के तहत महिलाओं को हर महीने 2100 रुपयेबुजुर्गों के लिए ‘संजीवनी योजना’ के तहत फ्री में इलाजऑटो चालकों के परिवार में बेटी की शादी पर 1 लाख रुपये की सहायता राशिदलित छात्रों के लिए अंबेडकर स्कॉलरशिप, योजना के तहत द‍िल्‍ली सरकार दलित छात्रों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी.पुजारियों-ग्रंथियों के लिए 18 हजार रुपये महीना दिया जाएगा.पानी के सभी गलत बिल माफ कर दिए जाएंगेदिल्लीवालों के लिए कांग्रेस के बड़े चुनावी वादे’प्यारी दीदी योजना’ के तहत हर महिला को प्रतिमाह 2500 रुपये देने का वादा‘जीवन रक्षा योजना’ के तहत प्रत्येक दिल्लीवासी को 25 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज‘महंगाई मुक्ति योजना’ के तहत 500 रुपये में सिलेंडर और मुफ्त राशन किट‘फ्री बिजली योजना’ के तहत 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का वादाशिक्षित बेरोजगार युवाओं को एक साल तक हर महीने 8,500 रुपये देने का वादायह भी पढ़ें : दक्षिणी दिल्ली की 10 विधानसभा सीटों का रिजल्ट LIVE: BJP, AAP या Congress कौन आगे

Assembly Election Results 2025: वेस्ट दिल्ली जिले में जनकपुरी, मादीपुर, मटियाला, द्वारका, विकासपुरी, रजौरी गार्डन, नजफगढ़, उत्तम नगर, हरिनगर और तिलक नगर विधानसभा सीटें हैं. जानिए आप, भाजपा और कांग्रेस ने चुनाव में कई बड़े वादे किए हैं.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button