नई दिल्ली सीट रिजल्ट LIVE: चुनाव में AAP को सबसे बड़ा झटका, अरविंद केजरीवाल चुनाव हारे, प्रवेश वर्मा जीते
नई दिल्ली सीट रिजल्ट LIVE: चुनाव में AAP को सबसे बड़ा झटका, अरविंद केजरीवाल चुनाव हारे, प्रवेश वर्मा जीतेदिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की भगवा सूनामी आम आदमी पार्टी (AAP) उड़ गई. आप की दिल्ली में सत्ता तो गई ही, उसके बड़े नेता भी चुनाव आ रहे हैं. नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल चुनाव हर गए हैं. जंगपुरा से मनीष सिसोदिया भी अपनी सीट नहीं बचा पाए. दिल्ली में भगवा परचम लहरा रहा है. आम आदमी पार्टी (AAP) को करारी हार की तरफ धकेलते हुए बीजेपी 27 साल बाद सत्ता में वापसी कर रही है. अभी तक के रुझानों में बीजेपी 46 सीटों के बंपर बहुमत के साथ बढ़त बनाए हुए है, जबकि आप महज 24 सीटों पर सिमट रही है. 2020 में 62 सीटों के प्रचंड बहुमत से दिल्ली की कुर्सी पर काबिज होने वाली आम आदमी पार्टी के विधायक और उसके बड़े नेता चुनाव हार रहे हैं. जंगपुरा से सिसोदिया भी हार गए हैं. पूरे देश की नजर नई दिल्ली सीट पर थी. यहां पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सामने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित और पूर्व सीएम साहब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश साहब सिंह वर्मा बीजेपी की टिकट पर मैदान में थे. यह सीट दिल्ली की लकी सीट भी मानी जाती है. यहां से जो जीत सत्ता में वही काबिज भी हुआ है. देखिए राउंडवार रिजल्ट…राउंडअरविंद केजरीवाल के वोटप्रवेश वर्मा के वोटलीडपहला राउंड2198227274 वोटों से प्रवेश वर्मा आगेदूसरा राउंड46794425254 वोटों से केजरीवाल आगेतीसरा राउंड64426099343 वोटों से केजरीवाल आगेचौथा राउंड79497726223 वोटों से केजरीवाल आगेपांचवां राउंड102949908386 वोटों से केजरीवाल आगेछठा राउंड1216312388225 वोटों से केजरीवाल पीछेसातवां राउंड1422614464238 वोटों से प्रवेश वर्मा आगे आठवा राउंड1647316903430 वोटों से प्रवेश वर्मा आगे नौवां राउंड18097192671170 वोटों से पीछे केजरीवाल10वां राउंड2019022034केजरीवाल 1844 वोटों से पीछेनई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र दिल्ली के केंद्र में स्थित है और इसमें वीआईपी इलाके शामिल हैं, जैसे कनॉट प्लेस, लुटियन्स दिल्ली, और सरकारी कार्यालयों वाले क्षेत्र. इस विधानसभा क्षेत्र के अधिकतर मतदाता शिक्षित और आर्थिक रूप से संपन्न हैं, सरकारी अधिकारी, व्यवसायी जैसे वोटर्स की संख्या यहां अधिक है. आइए जानते हैं इस सीट पर कौन आगे चल रहा है. पार्टी उम्मीदवार रुझान AAPअरविंद केजरीवालपीछेBJPप्रवेश वर्माआगेCongressसंदीप दीक्षितपीछेनई दिल्ली सीट पर अब तक का चुनावी इतिहासदिल्ली में अब तक हुए 7 विधानसभा चुनावों में से इस सीट पर एक बार भारतीय जनता पार्टी, 3 बार कांग्रेस और 3 बार आम आदमी पार्टी को जीत मिली है. 7 में से 6 चुनावों में जीतने वाले उम्मीदवार दिल्ली के सीएम भी बने हैं. साल 1993 के पहले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के कुंवर सेन चुनाव जीतने में सफल रहे थे. हालांकि 1998,2003 और 2008 के चुनावों में कांग्रेस उम्मीदवार शीला दीक्षित चुनाव जीतने में सफल रही. 2013 में अन्ना आंदोलन के बाद हुए चुनाव में अरविंद केजरीवाल ने शीला दीक्षित को हराकर दिल्ली सीट पर अपनी बादशाहत कायम की थी. पिछले 3 चुनाव से उन्हें जीत मिल रही है.
