स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

Milkipur By Election Result LIVE: मिल्‍कीपुर में योगी की बमबम, 16वें राउंड के बाद बीजेपी 40 हजार वोटों से आगे

Milkipur By Election Result LIVE: मिल्‍कीपुर में योगी की बमबम, 16वें राउंड के बाद बीजेपी 40 हजार वोटों से आगेMilkipur By Election Result LIVE: अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव (Milkipur Upchunav Result) के रुझान/नतीजे आने शुरू हो गए हैं, तीसरे राउंड की काउंटिंग में बीजेपी 10 हजार से ज्‍यादा वोटों से आगे चल रही है.. मतगणना मिल्‍कीपुर के राजकीय इंटर कॉलेज में हो रही है. कई राउंड में काउंटिंग होगी और परिणाम दोपहर तक आने की उम्‍मीद है. मिल्कीपुर सीट से वैसे तो 10 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला बीजेपी के उम्मीदवार चंद्रभानु पासवान और समाजवादी पार्टी के प्रत्‍याशी अजीत प्रसाद के बीच है. अजीत प्रसाद इस सीट से पूर्व विधायक रहे अवधेश प्रसाद के बेटे हैं. मिल्कीपुर आरक्षित विधानसभा सीट राज्य की सत्तारूढ़ बीजेपी और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के लिए नाक की लड़ाई बन चुकी है. मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और सपा मुखिया अखिलेश यादव ने इस सीट के लिए इतना जोरदार चुनाव प्रचार किया कि दिल्ली से छपने वाले कथित राष्ट्रीय अख़बारों में भी वो सुर्ख़ियां बनता रहा. अब देखना है कि मिल्कीपुर में कमल खिलेगा या फिर साइकिल दौड़ेगी. रुझान/नतीजे कुछ देर में आने लगेंगे और यहां हम आपको सबसे सटीक और तेज अपडेट्स यहां दे रहे हैं.मिल्‍कीपुर स्‍कोर…राउंड अपडेट(आगे/पीछे)राउंड-1 बीजेपी के चंद्रभानु पासवान आगे (3995 वोट से)राउंड-2 बीजेपी के चंद्रभानु पासवान आगे (6217 वोट से)राउंड-3 बीजेपी के चंद्रभानु पासवान आगे (10,170 वोट से)राउंड-4 बीजेपी के चंद्रभानु पासवान आगे (11,635 वोट से)राउंड-5 बीजेपी के चंद्रभानु पासवान आगे (14265 वोट से)राउंड-6बीजेपी के चंद्रभानु पासवान आगे (17192 वोट से)राउंड-7 बीजेपी के चंद्रभानु पासवान आगे (18680 वोट से)राउंड-8 बीजेपी के चंद्रभानु पासवान आगे (22078 वोट से)राउंड-9 बीजेपी के चंद्रभानु पासवान आगे (25, 378 वोट से)राउंड-10 बीजेपी के चंद्रभानु पासवान आगे (28,605वोट से)राउंड-11 बीजेपी के चंद्रभानु पासवान आगे 31,093 वोट सेराउंड-12 बीजेपी के चंद्र भानु पासवान 34507 वोटों से आगे राउंड-13 बीजेपी के चंद्र भानु पासवान 36864 वोटों से आगे राउंड-14बीजेपी के चंद्र भानु पासवान 37789 वोटों से आगे राउंड-15बीजेपी के चंद्र भानु पासवान  39215 वोटों से आगेराउंड-16बीजेपी के चंद्र भानु पासवान 40,550 वोटों से आगेराउंड-17बीजेपी के चंद्र भानु पासवान 42,071 वोटों से आगेराउंड-18बीजेपी के चंद्र भानु पासवान  43010 वोट से आगेराउंड-19राउंड-20राउंड-21Milkipur Upchunav Result LIVE…

Milkipur Upchunav Result: उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर आरक्षित विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज आ जाएंगे. वोटों की गिनती जारी है और पहला रुझान बीजेपी के पक्ष में आया है. यहां मुख्‍य मुकाबला बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच है. राज्य की सत्तारूढ़ बीजेपी और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के लिए ये चुनाव नाक की लड़ाई बन चुकी है.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button