Delhi Election Results 2025: बाबरपुर सीट पर AAP के गोपाल राय ने लगाई जीत की हैट्रिक
Delhi Election Results 2025: बाबरपुर सीट पर AAP के गोपाल राय ने लगाई जीत की हैट्रिकBabarpur Vidhan Sabha Chunav Result 2025: देश की राजधानी दिल्ली में किस पार्टी की सरकार बनेगी आज तय हो जाएगा. दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Election Results 2025) के लिए 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोट डाले गए. चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 60.54 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. 70 सदस्यों वाले विधानसभा में सरकार बनाने के लिए किसी भी दल या गठबंधन को कम से कम 36 विधायकों के समर्थन की जरूरत होगी. दिल्ली की कई ऐसी सीटें हैं जिसपर देश भर की नजर है. बाबरपुर सीट पर AAP के गोपाल राय ने लगाई जीत की हैट्रिकDelhi Election Results 2025: बाबरपुर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) के गोपाल राय ने 76,836 वोटों (54.94%) के साथ जीत दर्ज कर ली है. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अनिल कुमार वशिष्ठ को हराया, जिन्हें 54,244 वोट मिले. कांग्रेस (INC) के मोहम्मद इशराक खान 8,259 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे.इस जीत के साथ गोपाल राय ने लगातार तीसरी बार बाबरपुर सीट पर जीत हासिल की है. शुरू से ही इस सीट पर आम आदमी पार्टी की मजबूत पकड़ दिखी, और अंततः गोपाल राय ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की.शुरुआती रुझानों में भाजपा को बढ़त मिली थी, लेकिन अब आम आदमी पार्टी ने निर्णायक बढ़त बना ली है. ओखला सीट पर अब तक के नतीजों से संकेत मिल रहा है कि अमानतुल्लाह खान की जीत लगभग तय मानी जा रही है.बाबरपुर विधानसभा सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिला है. आम आदमी पार्टी की तरफ से गोपाल राय, बीजेपी से अनिल वशिष्ठ और कांग्रेस की टिकट पर हाजी मोहम्मद इशराक खान मैदान में थे.पार्टीआगे पीछेकुलआम आदमी पार्टीकांग्रेस बीजेपी अन्यबाबरपुर सीट का क्या रहा है चुनावी इतिहास? बाबरपुर सीट पर पिछले विधानसभा चुनाव में गोपाल राय को बड़ी जीत मिली थी. गोपाल राय ने बीजेपी के उम्मीदवार नरेश गौर को लगभग 33 हजार मतों से पराजित किया था. कांग्रेस के उम्मीदवार को महज 5131 वोट मिले थे. गोपाल राय ने 59.39 प्रतिशत वोट हासिल किया था.पार्टीउम्मीदवारआगे पीछेAAPगोपाल रायगोपाल राय जीतेकांग्रेसहाजी मोहम्मद इशराकबीजेपी अनिल वशिष्ठबाबरपुर विधानसभा सीट पर कब किसे मिली जीत? 1993: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नरेश गौड़ ने 21,023 मत प्राप्त कर जीत हासिल की. 1998: भाजपा के नरेश गौड़ ने 22,606 मतों के साथ पुनः विजय प्राप्त की. 2003: कांग्रेस के विनय शर्मा ने 25,630 मत पाकर जीत दर्ज की. 2008: भाजपा के नरेश गौड़ ने 31,954 मतों के साथ पुनः विजय प्राप्त की. 2013: भाजपा के नरेश गौड़ ने 34,180 मत प्राप्त कर जीत हासिल की. 2015: आम आदमी पार्टी (आप) के गोपाल राय ने 75,928 मतों के साथ विजय प्राप्त की. 2020: आप के गोपाल राय ने 84,776 मत पाकर पुनः जीत दर्ज की
