स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

Sanam Teri Kasam Box Office Collection Day 2: लवयापा और बैडएस रवि कुमार पर भारी पड़ी सनम तेरी कसम, नौ साल पुरानी फिल्म ने रच डाला इतिहास

Sanam Teri Kasam Box Office Collection Day 2: लवयापा और बैडएस रवि कुमार पर भारी पड़ी सनम तेरी कसम, नौ साल पुरानी फिल्म ने रच डाला इतिहासSanam Teri Kasam Re Release Box Office Collection Day 2: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जुनैद खान और खुशी कपूर की फिल्म लवयापा के साथ हिमेश रेशमिया की फिल्म बैडएस रवि कुमार रिलीज है. यह दोनों फिल्में एक-दूसरे को टक्कर दे रही हैं. लेकिन लवयापा और बैडएस रवि कुमार को नौ साल पुरानी एक फिल्म ने धूल चाटा डाली है. इन दोनों फिल्मों से दोगुनी कमाई कर ली है. इस फिल्म का नाम सनम तेरी कसम है. सनम तेरी कसम शुक्रवार को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज हुई हुई. री-रिलीज में हर्षवर्धन राणे और पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा हुसैन की फिल्म ने रिकॉर्ड बना डाला है. सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट के मुताबिक सनम तेरी कसम ने सिर्फ दो दिन में 11.36 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है. हर्षवर्धन राणे और मावरा हुसैन की इस फिल्म ने री रिलीज के पहले दिन 5.14 करोड़ रुपये कमाए. वहीं दूसरे दिन यानी शनिवार को सनम तेरी कसम की कमाई इजाफा देखने को मिला और फिल्म ने 6.22 करोड़ रुपये की कमाई की. इस तरह हर्षवर्धन राणे और मावरा हुसैन की फिल्म ने कुल 11.36 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. View this post on InstagramA post shared by Soham Rockstar Entertainment (@sohamrockstrent)आपको बता दें कि सनम तेरी कसम का कुल बजट करीब 25 करोड़ रुपये था. साल 2016 में नौ साल पहले जब यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी तो इसका कुल 8 करोड़ रुपये की कमाई की थी. लेकिन री रिलीज के बाद सनम तेरी कसम ने रिकॉर्ड बना डाला है. फिल्म की कहानी हर्षवर्धन राणे और मावरा हुसैन के इर्दगिर्द घूमती है. जो एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं. सनम तेरी कसम को टीवी पर भी काफी प्यार मिल चुका है. 

Sanam Teri Kasam Re Release Box Office Collection Day 2: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जुनैद खान और खुशी कपूर की फिल्म लवयापा के साथ हिमेश रेशमिया की फिल्म बैडएस रवि कुमार रिलीज है.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button