स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

PM Modi France Visit: बुधवार को मार्सिले जाएंगे प्रधानमंत्री, विश्व युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को देंगे श्रद्धांजलि

PM Modi France Visit: बुधवार को मार्सिले जाएंगे प्रधानमंत्री, विश्व युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को देंगे श्रद्धांजलि‘एआई एक्शन समिट’ में हिस्सा लेने के लिए फ्रांस पहुंचे पीएम मोदी बुधवार को मार्सिले में ‘Mazargues War Cemetery’ जाएंगे. गौरतलब है कि यहां एक स्मारक है, जो विश्वयुद्ध में सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारतीय सैनिकों की स्मृति में बना है. यहां पीएम मोदी शहीद वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देंगे. उनके साथ फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी इस दौरान मौजूद रहेंगे. पीएम मोदी बुधवार को आईटीईआर साइट पर भी जाएंगे – जो इंटरनेशनल थर्मोन्यूक्लियर एक्सपेरिमेंटल रिएक्टर (ITER) का केंद्र है. परमाणु ऊर्जा के उपयोग करने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस में मंगलवार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एक्शन समिट 2025 में हिस्सा लिया. गुरुवार को प्रधानमंत्री मार्सिले में ‘Mazargues War Cemetery’ जाएंगे.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button