स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

फ्रांस की यात्रा के बाद PM मोदी हुए अमेरिका के लिए रवाना, ट्रंप से करेंगे मुलाकात

फ्रांस की यात्रा के बाद PM मोदी हुए अमेरिका के लिए रवाना, ट्रंप से करेंगे मुलाकातपीएम नरेन्द्र मोदी बुधवार को फ्रांस की अपनी दो दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद अमेरिका के लिए रवाना हो गए जहां वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे. फ्रांस में प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक्शन समिट’ में शिरकत की. मैक्रों के साथ उन्होंने द्विपक्षीय चर्चा भी की. अमेरिका में प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे. जनवरी में ट्रंप के अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के बाद पीएम मोदी ट्रंप से मिलने वाले चौथे विदेशी नेता होंगे.

फ्रांस की यात्रा के बाद पीएम मोदी अमेरिका के लिए रवाना हो गए हैं. डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने के बाद पीएम मोदी ट्रंप से मिलने वाले चौथे विदेशी नेता होंगे.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button