स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

वो रहस्यमय आवाज क्या थी… दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटकों के बीच क्यों हैरान दिख रहे हैं लोग

वो रहस्यमय आवाज क्या थी… दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटकों के बीच क्यों हैरान दिख रहे हैं लोग दिल्ली-NCR में सोमवार की सुबह भूंकप के तेज झटके महसूस किए गए.ये झटके इतने तेज थे कि लोग डर कर अपने घरों से बाहर आए गए. दिल्ली-एनसीआर में आया ये भूकंप पिछले कई भूकंप से काफी अलग बताया जा रहा है. इसकी सबसे बड़ी वजह है भूकंप के साथ एक तेज आवाज का सुना जाना. दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले ज्यादातर लोगों ने सुबह-सुबह ठीक उस समय ये आवाज सुनी जब भूकंप के झटके पहली दफा महसूस किए गए. अब इस आवाज के पीछे की वजह क्या है इसका खुलासा तो कोई भू-वैज्ञानिक ही कर पाएंगे. लेकिन ये आवाज बिल्कुल अलग सी आवाज थी. जिसे भूकंप के साथ-साथ पहले कभी नहीं सुना गया था. दिल्ली-NCR में 4.0 तीव्रता का भूकंप: सुबह-सुबह 16 सेकंड कांप गया हर कोई, घरों से बदहवास दौड़ पड़े लोग#delhincr | #earthquake pic.twitter.com/UrBZK71Puw— NDTV India (@ndtvindia) February 17, 2025क्या हुआ सुबह-सुबहदिल्ली-एनसीआर में सुबह 5 बजकर 36 मिनट पर तेज भूकंप आयाभूकंप के झटकों के बाद लोग अपने घरों से बाहर भागेलोगों में दहशत का माहौल है, कई इलाकों में लोग खाली जगह पर चले गएभूकंप की तीव्रता 4.0 आंकी गई हैभूकंप का केंद्र दिल्ली में बताया जा रहा हैजमीन से पांच किलोमीटर था भूकंप का केंद्रकई लोगों का कहना है कि आज से पहले जब भी दिल्ली-एनसीआर में भूकंप आया तो उस दौरान उन्होंने कभी इस तरह की कोई आवाज नहीं सुनी. लेकिन इस बार भूकंप के झटकों के साथ ही एक तेज आवाज सुनाई दी है. इस आवाज को सुनने के बाद कई लोगों को ऐसा भी लग रहा है कि कहीं दिल्ली के ठीक नीचे कुछ भौगोलिक गतिविधि तो नहीं हो रही है. दिल्ली से महज 5 किलोमीटर नीचे था केंद्र दिल्ली-एनसीआर में भूकंप का केंद्र सतह से 5 किलोमीटर नीचे बताया जा रहा है. कहा जा रहा है कि केंद्र के सतह से इतने पास होने की वजह से भी भूकंप के झटके ज्यादा तेज महसूस किए गए. हालांकि अभी तक इस भूकंप में जान-माल की हानि की कोई खबर नहीं आई है. 

दिल्ली-एनसीआर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके. सुबह-सुबह आए इस भूकंप से लोग दहशत में दिखे.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button