स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

भारत ही नहीं महाकुंभ की मोनालिसा की फैन फॉलोइंग पहुंची नेपाल, फैंस को शिवरात्रि पर देंगी ये खास तोहफा

भारत ही नहीं महाकुंभ की मोनालिसा की फैन फॉलोइंग पहुंची नेपाल, फैंस को शिवरात्रि पर देंगी ये खास तोहफामहाकुंभ में रुद्राक्ष की माला बेचने वाली वायरल गर्ल मोनालिसा स्टार बन चुकी हैं. उन्होंने अपनी खूबसूरत आंखों और सादगी से लोगों का दिल जीत लिया है. मोनालिसा को इतना पसंद किया गया है कि उन्हें बॉलीवुड में भी डेब्यू का मौका मिल गया है. वो इंडिया ही नहीं नेपाल में भी फेमस हो गई हैं और अब नेपाल जाने की तैयारी उन्होंने कर ली है. मोनालिसा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो बता रही हैं कि 26 फरवरी को वो नेपाल जा रही हैं. नेपाल जाने की जानकारी देकर मोनालिसा ने अपने फैंस को खुश कर दिया है.फिल्म के डायरेक्टर के साथ जाएंगी नेपालView this post on InstagramA post shared by Sanoj Mishra (@sanojmishra)मोनालिसा बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं. उनकी इस फिल्म को सनोज मिश्रा डायरेक्ट कर रहे हैं. मोनालिसा अपने डेब्यू से काफी खुश हैं. उनका लुक भी पूरी तरह से बदल चुका है. सनोज ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो और मोनालिसा बता रहे हैं दोनों 26 फरवरी को शिवरात्रि के मौके पर नेपाल आ रहे हैं. नेपाल में एक बड़ा इवेंट है जिसमें दोनों को इनवाइट किया गया है.फैंस हुए खुशसनोज के इस पोस्ट को देखकर मोनालिसा के फैंस बहुत खुश हो गए हैं. वो वीडियो पर हर हर महादेव का कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- सर एक मौका हमें भी दे दीजिए. एक ने लिखा-आपका जोरदार स्वागत होगा सर.बता दें मोनालिसा की अब किस्मत चमक गई है. वो हाल ही में एक ज्वैलरी ब्रांड के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचीं थीं. जहां पर उनका बदला हुआ लुक देखकर हर कोई चौंक गया था. मोनालिसा के वीडियो महाकुंभ से वायरल हुए थे. वो वहां रुद्राक्ष की माला बेच रही थीं. जहां लोग उनकी माला खरीदने से ज्यादा उनके साथ फोटो क्लिक करवाने के लिए एक्साइटेड थे क्योंकि जो एक बार उन्हें देख रहा था उनसे उनकी नजर नहीं हट रही थी.

महाकुंभ में रुद्राक्ष की माला बेचने वाली वायरल गर्ल मोनालिसा स्टार बन चुकी हैं. उन्होंने अपनी खूबसूरत आंखों और सादगी से लोगों का दिल जीत लिया है. मोनालिसा को इतना पसंद किया गया है कि उन्हें बॉलीवुड में भी डेब्यू का मौका मिल गया है.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button