Quick Feed
दिल्ली का CM कौन LIVE: दिल्ली में सीएम के ऐलान से पहले बनने लगा माहौल, दोनों पर्यवेक्षक बैठक में पहुंचे
दिल्ली का CM कौन LIVE: दिल्ली में सीएम के ऐलान से पहले बनने लगा माहौल, दोनों पर्यवेक्षक बैठक में पहुंचेदिल्ली के सीएम के नाम से सस्पेंस अब कुछ ही देर में खत्म हो जाएगा. रविशंकर प्रसाद और ओपी धनखड़ पर्यवेक्षक चुने गए हैं. दोनों पर्यवेक्षक बीजेपी विधायक दल की बैठक के लिए बीजेपी ऑफिस पहुंच गए हैं. बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम का प्रस्ताव करेंगे. बीजेपी के मुख्यमंत्री चयन की परंपरा के मुताबिक बाकी विधायक इसका अनुमोदन करेंगे. इसके बाद सभी विधायक और विधायक दल के नेता एलजी ऑफिस जाएंगे. वहां पर सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा. एलजी विधायक दल के नेता को सरकार बनाने का न्योता देंगे. वहीं कल दोपहर 12 बजे तय समय पर शपथ ग्रहण होगा. जानकारी के मुताबिक दिल्ली में बीजेपी की सरकार में 7 मंत्री बनाए जा सकते हैं.Delhi CM Oath LIVE UPDATES:
BJP 26 साल के अंतराल के बाद दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है. पिछली बार उसने 1993 में विधानसभा चुनाव जीता था. 1993 से 1998 तक के अपने पिछले कार्यकाल के दौरान दिल्ली ने तीन भाजपाई मुख्यमंत्री देखे, जिनमें मदन लाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज शामिल रहे.
