Quick Feed
रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई CM, विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला
रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई CM, विधायक दल की बैठक में हुआ फैसलाभारतीय जनता पार्टी (BJP) की विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की नयी मुख्यमंत्री होंगी. दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में उन्हें सर्वसम्मति से पार्टी विधायक दल की नेता चुना गया. गुप्ता, दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बनी हैं. उनका जन्म हरियाणा में हुआ था और वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ी रही हैं. विधायक दल की बैठक में पार्टी के सभी 48 विधायक मौजूद थे.विधायक दल की बैठक के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने घोषणा की कि रेखा गुप्ता को सर्वसम्मति से विधायक दल की नेता चुना गया है. भाजपा संसदीय बोर्ड ने प्रसाद और राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया था.Delhi CM Oath LIVE UPDATES:
दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम का रहस्य अब खत्म हो गया है. बीजेपी विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता को दिल्ली के मुख्यमंत्री बनाने पर फैसला हुआ है.
