Quick Feed
LIVE: थोड़ी देर में यमुना घाट पर आरती के लिए पहुंचेंगी CM रेखा गुप्ता, 7 बजे कैबिनेट की बैठक
LIVE: थोड़ी देर में यमुना घाट पर आरती के लिए पहुंचेंगी CM रेखा गुप्ता, 7 बजे कैबिनेट की बैठकDelhi CM Oath LIVE: दिल्ली विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद आज बीजेपी के लिए ऐतिहासिक दिन रहा. दिल्ली में 27 साल बाद बीजेपी की सरकार बनी है. रेखा गुप्ता ने सीएम पद की शपथ ली और इसी के साथ 6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण की. बता दें कि उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृहमंत्री अमित शाह और कई राज्यों के मुख्यमंत्री तथा अन्य नेता आयोजन में शामिल हुए और इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें. Delhi CM Oath Ceremony Highlights
कार्यभार संभालने के बाद दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता का कहना है, “आज हमारी कैबिनेट बैठक है. हम विकसित दिल्ली के मिशन पर लगातार काम करेंगे और हमने जो भी वादे किए हैं, उन्हें पूरा करेंगे… शाम 5 बजे हम आरती के लिए यमुना घाट जाएंगे. शाम 7 बजे कैबिनेट बैठक होगी.”
