स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

वक्फ बिल को कैबिनेट से मिली मंजूरी, बजट सत्र के दूसरे चरण में ला सकती है सरकार: सूत्र

वक्फ बिल को कैबिनेट से मिली मंजूरी, बजट सत्र के दूसरे चरण में ला सकती है सरकार: सूत्रजेपीसी की रिपोर्ट के मुताबिक अधिकांश संशोधनों के आधार पर वक्फ बिल को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है. सूत्रों के अनुसार 19 फरवरी को बैठक में अधिकांश संशोधनों को मंजूरी दी गई है. संशोधन के आधार पर ही बिल को मंजूरी दी गई है. ऐसे में माना जा रहा है कि बजट सत्र के दूसरे हिस्से में वक्फ बिल लाए जाने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है. जेपीसी ने अपनी रिपोर्ट में वक्फ बिल पर कई संशोधन सुझाए थे. हालांकि, विपक्षी सदस्यों ने इस पर अपनी असहमति व्यक्त की है. बता दें कि वक्फ संशोधन बिल को अगस्त 2024 में लोकसभा में पेश किया गया था और इसके बाद समीझा के लिए इसे जेपीसी को भेजा गया था. इसके बाद जेपीसी ने इसपर 655 पन्नों की रिपोर्ट दी थी. वक्फ बिल में 14 संशोधननंबर 1: गैर-मुस्लिम सदस्यों को भी जगहनंबर 2: महिला प्रतिनिधित्वनंबर 3: सत्यापन प्रक्रियाओं में सुधारनंबर 4: जिला मजिस्ट्रेट की भूमिकानंबर 5: वक्फ बोर्ड की शक्तियों में कमीनंबर 6: वक्फ संपत्तियों का डिजिटलीकरणनंबर 7: बेहतर ऑडिट प्रणालीनंबर 8: अवैध कब्जों की रोकथामनंबर 9: वक्फ बोर्ड के सदस्यों की नियुक्तिनंबर 10: वक्फ न्यायाधिकरण की शक्तियों में वृद्धिनंबर 11: वक्फ संपत्तियों के अनधिकृत हस्तांतरण पर कार्रवाईनंबर 12: मुख्य कार्यकारी अधिकारी की नियुक्तिनंबर 13: वक्फ संपत्तियों का कंप्यूटरीकरणनंबर 14: वक्फ बोर्ड की संरचना में बदलाव

वक्फ बिल को कैबिनेट से मिली मंजूरी, बजट सत्र के दूसरे चरण में ला सकती है सरकार: सूत्र
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button