स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

शर्मनाक सियासत! रोहित शर्मा पर कांग्रेस नेता के ये कैसे शब्द, घिरने लगीं तो हटा लिया पोस्ट

शर्मनाक सियासत! रोहित शर्मा पर कांग्रेस नेता के ये कैसे शब्द, घिरने लगीं तो हटा लिया पोस्टभारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की फिटनेस को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने ऐसा बयान दिया, जो कि अब तूल पकड़ रहा है. कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद की इस टिप्पणी पर सोशल मीडिया पर भी तीखी बहस छिड़ गई. कल भारत बनाम न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान एक्स पर एक पोस्ट में, कांग्रेस की प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने कहा कि रोहित शर्मा मोटे खिलाड़ी है. उन्हें वजन कम करने की जरूरत है. यकीनन भारत का बेअसर कप्तान.मामले के तूल पकड़ने पर हटाया पोस्टपाकिस्तान के एक खेल पत्रकार ने इस टिप्पणी का विरोध किया और कहा कि रोहित शर्मा एक बहुत प्रभावी और विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं. इस पर उन्होंने अपने जवाब में लिखा, “सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, धोनी, कोहली, कपिल देव, शास्त्री और बाकियों की तुलना में उनमें विश्व स्तरीय क्या है? वह एक साधारण कप्तान होने के साथ-साथ एक साधारण खिलाड़ी भी हैं, जिन्हें भारत का कप्तान बनने का सौभाग्य मिला.” हालांकि अब कांग्रेस प्रवक्ता ने अपनी इस पोस्ट को हटा लिया है.कांग्रेस प्रवक्ता ने पोस्ट का किया बचावकांग्रेस प्रवक्ता ने सोशल मीडिया पर इस मामले को तूल पकड़ता देख कहा कि यह एक सामान्य टिप्पणी थी जिसमें कुछ भी गलत नहीं था. कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, “मैंने बस सामान्य तरीके से बात की, मैं यह समझने में विफल हूं कि लोकतंत्र में हमें बोलने का अधिकार कैसे नहीं है.” उनकी टिप्पणी पर बीजेपी ने भी तीखा हमला किया और कांग्रेस पर भारतीय कप्तान के पीछे पड़ने का आरोप लगाया.Shame on Congress!Now they are going after the Indian Cricket Captain!Do they expect Rahul Gandhi to now play cricket after failing in Indian politics! https://t.co/taWuC8bqgi— Pradeep Bhandari(प्रदीप भंडारी)?? (@pradip103) March 2, 2025बीजेपी ने कांग्रेस को घेराभारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा, “कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए! अब वे भारतीय क्रिकेट कप्तान के पीछे पड़ गए हैं! क्या वे उम्मीद करते हैं कि भारतीय राजनीति में विफल होने के बाद राहुल गांधी अब क्रिकेट खेलेंगे.” कांग्रेस नेता की टिप्पणी उनकी पार्टी की इमरजेंसी वाली मानसिकता को दर्शाती है और यह भारतीय क्रिकेट टीम का समर्थन करने वाले हर देशभक्त का अपमान है.

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस पर कांग्रेस प्रवक्ता ने जो बयान दिया है, उस पर सोशल मीडिया की दुनिया में जमकर हंगामा हो रहा है.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button