स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

आखिर क्यों रमजान में खजूर से ही खोला जाता है रोजा? जानें महत्व और इसे खाने के फायदे

आखिर क्यों रमजान में खजूर से ही खोला जाता है रोजा? जानें महत्व और इसे खाने के फायदेRamadan Mein Khajoor Ke Fayde: इस्लाम धर्म का पवित्र महीना ‘रमजान’ चल रहा है. 2 मार्च से रमजान का पवित्र महीना शुरू हो गया है. रमजान में 30 दिन तक रोजे रखे जाते हैं. रमजान इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना है, जिसे मुसलमान पूरे विश्व में रोजा रखकर मनाते हैं. रमजान के दौरान मुसलमान सूर्योदय से सूर्यास्त तक उपवास रखते हैं, जिसे रोजा कहा जाता है. इफ्तारी के वक्त खजूर का सेवन किया जाता है. इसका धार्मिक ही नहीं सेहत के लिहाज से भी बड़ा महत्व है. आखिर इफ्तार पर इसे ही क्यों चुना गया और इसे खाने से क्या लाभ होता हैं?  अगर आप भी इन्हीं सारे सवाल के जवाब जानना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में जानें. इफ्तारी में क्यों खाते हैं खजूर- (Iftar Mein Khajoor Kyu Khate Hain)इस्लाम में खजूर से रोजा खोलने को सुन्नत माना गया है. इस्लाम में मान्यता है कि पैगंबर हजरत मोहम्मद को खजूर काफी पसंद था, वे रोजा खोलने वक्त इसे खाते थे बाद में ये परंपरा बन गई, जो आज तक कायम है.ये भी पढ़ें- इन लोगों के लिए वरदान से कम नहीं है काली हल्दी का उपयोग, फायदे जान चौंक जाएंगे आपखजूर खाने के फायदे- Khajoor Khane Ke Fayde:1. एनर्जी के लिए-धार्मिक मान्यता के साथ ही खजूर को स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक माना गया है. कहते हैं कि खजूर में प्राकृतिक ऊर्जा होती है, जो रोजे के दौरान शरीर को ऊर्जा देने का काम करती है. खजूर स्वाभाविक रूप से मीठे होते हैं और उनमें मौजूद प्राकृतिक शुगर और फाइबर, ब्लड शुगर के स्तर को तेजी से बढ़ाते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है.2. हाइड्रेशन के लिए-खजूर में पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो पूरे दिन खाने-पीने से परहेज के दौरान भी शरीर में पानी की कमी नहीं होने देते. क्योंकि रोजे में पूरा दिन पानी भी नहीं पिया जाता है.3. हड्डियों के लिए-खजूर में कई तरह के मिनरल्स होते हैं जैसे, मैग्नीज, कॉपर आदि, जो शरीर के विकास और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं. 4. पाचन के लिए-खजूर में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होता है, जो रोजे के दौरान पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है.Epilepsy Treatment: मिर्गी क्या है? कारण, लक्षण, इलाज | किन लोगों को होती है? डॉ. नेहा कपूर से जानिए

Ramadan Mein Khajoor Ke Fayde: क्या आप जानते हैं आखिर रोजा खोलते समय खजूर ही क्यों खाया जाता है? खजूर को सेहत के लिहाज से बेहद फायदेमंद माना जाता है.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button