Quick Feed

बच्ची ने लगाई कमाल की मेहंदी, हाथ पर छाप ली बायोलॉजी की किताब, डायग्राम और आर्ट देख लोगों ने पकड़ लिया माथा

बच्ची ने लगाई कमाल की मेहंदी, हाथ पर छाप ली बायोलॉजी की किताब, डायग्राम और आर्ट देख लोगों ने पकड़ लिया माथाआमतौर पर साइंस और आर्ट को दो अलग विषय के तौर पर देखा जाता है, लेकिन इन दिनों इंटरनेट पर वायरल एक वीडियो में दोनों के बीच का अंतर कम होता हुआ दिखाई दे रहा है. वायरल वीडियो में स्कूल जाने वाली एक बच्ची के दोनों हाथ बायोलॉजी के डायग्राम से सजे नजर आ रहे हैं. आर्ट और साइंस के इस अद्भुत कॉम्बिनेशन को देखकर नेटिजन्स दंग हैं. तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस यूनिक मेहंदी डिजाइन के वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो में हाथों पर मेहंदी से बायो डायग्राम बना देख कमेंट सेक्शन में मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं.मेहंदी से बना डाला लिवर और किडनीसोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर मेहंदी से बने बायो डायग्राम का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक स्कूल जाने वाली बच्ची के दोनों हाथों पर बने बायोलॉजी के अलग-अलग डायग्राम्स को देखकर यूजर्स हैरान है. वीडियो में एक हाथ में न्यूरॉन, किडनी, फेफड़ों और फूल के पार्ट्स को दर्शाने वाला डायग्राम बना हुआ है. वहीं दूसरे हाथ में स्केलेटन, आंख, पाचन तंत्र और हार्ट का डायग्राम देखा जा सकता है. ये डाइग्राम्स हाथ के फ्रंट और बैक दोनों साइड में बनाए हुए हैं.यहां देखें वीडियोView this post on InstagramA post shared by Malingaraya Mentageri (@malingaraya9611)फ्यूचर साइंस टीचरमेहंदी से हाथों पर बने बायो डायग्राम्स का वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को अब तक 19.8 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. करीब 85.9 हजार लोगों ने वीडियो को लाइक किया है और इसे अन्य 1.2 लाख यूजर्स के साथ शेयर किया है. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, “फ्यूचर साइंस टीचर. दूसरे यूजर ने लिखा, “अगर साइंस के स्टूडेंट मेंहदी आर्टिस्ट बन जाए.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “ये सब बायो की कॉपी में करना होता है.”ये भी देखेंः- आसमान से हुई नोटों की बारिश 

तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस यूनिक मेहंदी डिजाइन के वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है. यूजर्स वीडियो में हाथों पर मेहंदी से बने बायो डायग्राम देखकर कमेंट सेक्शन में मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button