छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 CG Assembly Election 2023 इस बार दिव्यांग और बुजुर्गों के लिए खास होगा। प्रदेश में पहली बार चुनाव में दिव्यांग और बुजुर्गों के लिए होम वोटिंग की सुविधा दी जाएगी।
राज्य के सभी जिलों में मोबाइल इलेक्शन टीम बनाई जाएगी, जो EVM लेकर ऐसे जरूरतमंदों के घर जाएगी। मोबाइल इलेक्शन पार्टी की सुरक्षा के लिए जवान भी रहेंगे। आयोग को इससे वोटिंग प्रतिशत में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

इसके लिए भरना होगा फार्म-20
80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे मतदान करने की सुविधा मिलेगी। राज्य गठन के बाद विधानसभा चुनाव में पहली बार यह नियम लागू होंगे। देश के अन्य राज्यों पिछले कुछ चुनावों में यह नियम लागू किया गया है। साथ ही 40 प्रतिशत से अधिक विकलांगता पर भी उन्हें घर बैठे मतदान करने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए उन्हें फार्म-20 भरना होगा।
- जनगणना 2027- प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना, छत्तीसगढ़ राज्य में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 01 मई से 30 मई 2026 तक…..
- खारंग नदी क्षेत्र में हादसे पर प्रशासन सख्त, अवैध उत्खनन पर लगातार कार्रवाई, ट्रैक्टर पलटने की घटना की जांच पूरी, अवैध रेत उत्खनन पर कड़ी निगरानी….
- कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन कल ठेले गुमटी व्यवसायियों को देंगे वेंडिंग जोन की सौगात, करेंगे निःशुल्क आवंटन….
- महिलाओं और बच्चों के कल्याण में खर्च का हर रुपया पारदर्शी तरीके से उपयोग हो: श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े….
- वार्ड क्र. 08 व 09 केा मिली 54 लाख रू. के सड़क रोशनी कार्य की सौगात: मंत्री लखनलाल देवांगन….



