नवरात्र विशेष : सरगुजा में देवी रूप में होती है विष्णु भगवान की पूजा
सरगुजा के सूरजपुर जिले के रमकोला गांव में माता के मंदिर में मूर्ति किसी देवी की नहीं बल्कि भगवान विष्णु जी की है, मूर्ति को गौर से देखने से पता चलता है, कि शंख और चक्र उनके हाथ में है.
यहां के जंगल में वर्षों पुराना एक धाम है, जिसे यहां के लोग देवीझरिया या तो माता ज्वालामुखी के नाम से जानते हैं. लोगों की मन्नतें भी पूरी होती हैं.
यहां के ग्रामीण चैत्र व शारदीय नवरात्र में धूमधाम से पूजा अर्चना करते है. जिला सूरजपुर के पुरातत्व जिला संघ के अनुसार वहां लोगों की आस्था देवी की रुप में है. लेकिन देखने के बाद पता चला चलता है कि यह मूर्ति 11वीं से 16 वीं शताब्दी के करीब की बताई जाती है.

छत्तीसगढ़ शासन के रायपुर के पुरातत्व विभाग के उपसंचालक भी पुष्टि कर चुके हैं, कि यह मूर्ति किसी देवी की नहीं बल्कि भगवान विष्णु की है. लेकिन यहां के लोगों की आस्था है कि इनकी मन्नतें भी माता ज्वालामुखी के नाम से पूरी होती हैं.
जिस जगह पर भगवान विष्णु की पूजा देवी की रुप में की जाती है, वहां पर गोड़ राजा के महल के अवशेष पड़े मिले थे, और उसी के पास में यह मूर्ति है. जहां देवीझरिया और माता ज्वालामुखी के नाम से जाना जाता है.

- मातृशक्ति एवं प्रकृति के प्रति श्रद्धा का अनुपम संगम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय
- श्रम विभाग में तबादले, लिस्ट में 11 अधिकारियों के नाम शामिल
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से किसानों को बड़ी राहत, खरीफ 2026 में पूर्व वर्ष की तरह मिलेगा एकमुश्त यूरिया
- कांग्रेस विधायक ने CM साय को लिखा पत्र, विधायक कॉलोनी नवा रायपुर में बनाने की मांग



