नवरात्र विशेष : सरगुजा में देवी रूप में होती है विष्णु भगवान की पूजा
सरगुजा के सूरजपुर जिले के रमकोला गांव में माता के मंदिर में मूर्ति किसी देवी की नहीं बल्कि भगवान विष्णु जी की है, मूर्ति को गौर से देखने से पता चलता है, कि शंख और चक्र उनके हाथ में है.
यहां के जंगल में वर्षों पुराना एक धाम है, जिसे यहां के लोग देवीझरिया या तो माता ज्वालामुखी के नाम से जानते हैं. लोगों की मन्नतें भी पूरी होती हैं.
यहां के ग्रामीण चैत्र व शारदीय नवरात्र में धूमधाम से पूजा अर्चना करते है. जिला सूरजपुर के पुरातत्व जिला संघ के अनुसार वहां लोगों की आस्था देवी की रुप में है. लेकिन देखने के बाद पता चला चलता है कि यह मूर्ति 11वीं से 16 वीं शताब्दी के करीब की बताई जाती है.

छत्तीसगढ़ शासन के रायपुर के पुरातत्व विभाग के उपसंचालक भी पुष्टि कर चुके हैं, कि यह मूर्ति किसी देवी की नहीं बल्कि भगवान विष्णु की है. लेकिन यहां के लोगों की आस्था है कि इनकी मन्नतें भी माता ज्वालामुखी के नाम से पूरी होती हैं.
जिस जगह पर भगवान विष्णु की पूजा देवी की रुप में की जाती है, वहां पर गोड़ राजा के महल के अवशेष पड़े मिले थे, और उसी के पास में यह मूर्ति है. जहां देवीझरिया और माता ज्वालामुखी के नाम से जाना जाता है.

- मोदी की गारंटी, साय सरकार का संकल्प : दीपावली पर 4670 परिवारों को पक्के घर की सौगात….
- माँ महामाया शक्कर कारखाना केरता में गन्ना खरीदी मूल्य वृद्धि पर आभार एवं कृषक चौपाल कार्यक्रम आयोजित….
- जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए मास्टर ट्रेनर्स के प्रथम बैच का प्रशिक्षण संपन्न…
- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट 2026 की कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न…..
- गन्ना किसानों को अब 425 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा खरीदी मूल्य, बोनस से भी बढ़ेगी आय, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने केरता शक्कर कारखाने में किसानों को वितरित की बोनस राशि, जैविक खेती और फसल विविधीकरण अपनाने पर दिया जोर……



